City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : पोकलैंड मशीन से गिरकर चालक की मौत, सिर व गले पर मिले चोट के निशान …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के नरैनी क्षेत्र में शुक्रवार दाेपहर को दर्दनाक हादसा हो गया। उक्त दुर्घटना में ट्राला पर लदी पोकलैंड मशीन से नीचे गिरकर चालक की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विद्युत केबल टकराने पर चालक की करंट से दम तोड़ने की भी आशंका जाहिर की जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों को हादसे की जानकारी दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।


नरैनी कोतवाली क्षेत्र के कस्बे से ट्राला पर लादकर पोकलैंड मशीन बिल्हरका मौरंग खदान की ओर ले जायी जा रही थी। रास्ते में पुंगरी गांव के पास मशीन के ऊपर केबिन में बैठा ग्राम रायपुरा खुर्द थाना महोबा निवासी चालक आत्माराम प्रजापति अचानक रोड पर गिर गया। सूचना मिलने पर करतल चौकी के पुलिस कर्मी उसे सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि उसके सिर व गले में चोट के निशान मिले हैं। हादसे के समय वह ऊपर से निकले विद्युत तार से भी टकराया था। इससे करंट की चपेट में आकर भी दम तोड़ने की आंशका है।


करतल चौकी इंचार्ज रामचंद्र ने बताया कि उसकी मौत विद्युत करंट लगने से नहीं हुई है। मशीन के ऊपर से गिरने के कारण ही उसकी मौत हुई है, ऐसा प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आत्माराम की मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। उसके स्वजन को घटना की सूचना भेजी गई है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : युवजन सभा की बैठक में युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर जोर, 2022 में अखिलेश सरकार बनाने का किया आवाहन …

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले : देश में विकास की दूनी रफ्तार

City News Uttar Pradesh

मौसम का ‘कहर’: बारिश-आंधी से ‘खेतों’ पर ‘मंडराया’ संकट, किसानों की ‘सांसें’ अटकीं ?

डीएम आनंद नें कहा किसान “हरी” का प्रयोग कर “हरा-भरा” रहें ! …

जलशक्ति मंत्री रामकेश, विधायक प्रकाश एवं पंचायत अध्यक्ष सुनील नें मथी चुनावी मथानी

City News Uttar Pradesh

दीपावली के बाद पिछले वर्ष से तीन गुना बढ़े सांस के रोगी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़