City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा : युवजन सभा की बैठक में युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर जोर, 2022 में अखिलेश सरकार बनाने का किया आवाहन …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय में रविवार को युवजन सभा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र दिए गए। इसके साथ ही अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने का आवाहन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव और विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी व जिला उपाध्यक्ष प्रदीप यादव उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य मुद्दा युवाओं को ज्यादा से ज्यादा समाजवादी पार्टी में जोड़ना रहा।

जिलाध्यक्ष विजयकरण यादव ने कहा कि नौजवानों को समाजवादी पार्टी से जुड़ना चाहिए, क्योंकि अखिलेश यादव नौजवान हैं और नौजवानों को हमेशा आगे बढ़ाने का काम किया है। इसी क्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष शमीम बांदवी ने कहा कि प्रत्येक नौजवान को 10 नौजवानों को पार्टी से जोड़ना है और पार्टी का विस्तार करना है। जिला उपाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि नौजवानों को राजनीति करने के लिए सबसे अच्छा दल समाजवादी पार्टी है। इसमें नौजवानों का भविष्य है।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष युवजन सभा आमिर खान मन्नी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में तमाम नौजवानों को लैपटाप दिए, बेरोजगारी भत्ता दिया और हमारी बहनों को कन्या विद्या धन दिया। इसलिए हम लोगों का भी दायित्व बनता है कि आने वाले 2022 में हम युवा अखिलेश यादव की समाजवादी सरकार बनवाएं। बैठक के बाद पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र भी वितरित किए गए। इसमे जाबिर राईन को जिला प्रवक्ता युवजन सभा, ऋषभ गुप्ता को जिला कोषाध्यक्ष, जसवंत यादव और हिम्मत यादव को जिला कार्यकारिणी सदस्य युवजन सभा और अरशद खान को अध्यक्ष विधानसभा क्षेत्र 235 सदर मनोनीत किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से महासचिव अजय निषाद, सैयद खुर्शीद अनवर, नीलम गुप्ता, विद्यासागर तिवारी, रईस अहमद, नीरज यादव, मुसाब अहमद, मनीष यादव, राहुल शर्मा, मो. आमिर, अभिषेक शुक्ला, कासिम मंसूरी, जसवंत यादव, फुरकान अली, मुसाब अहमद, तौसीफ खान, साकिब अहमद, हिम्मत यादव, ऋषभ गुप्ता मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बालू खदान खपटिहा खंड 100/3 में अवैध खनन का “धमाल”: योगी सरकार बदनाम !

City News Uttar Pradesh

मुक़द्दस रमजान : करहिया कुंआ बलखंडी नाका व गौसिया मस्जिद में पूरा हुआ कुरान

बाप रे बाप सूचना विभाग का यह हाल : अवैध बालू खनन को बना ढाल, हुआ मालामाल !

City News Uttar Pradesh

यूपी में 75 घंटे का चलेगा स्वच्छता अभियान: खत्म होंगे कूड़े के ढेर, बनेंगे सेल्फी पॉइंट, एक दिसंबर से होगी शुरुआत

City News Uttar Pradesh

मरने का शौक हो तो कातिल नहीं मिलता : इंस्टाग्राम में स्टेटस लगाकर युवक ने दी जान

मंत्री नंदी द्वारा ‘लौहपुरुष’ की प्रतिमा का अनावरण: एकता, अखंडता व राष्ट्रभक्ति का दिखा संगम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़