24.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम अनुराग को "बरखा रानी" का एक सप्ताह इंतजार: अन्यथा घोषित कर देंगे जिला "सूखाग्रस्त"
उत्तर प्रदेश

डीएम अनुराग को “बरखा रानी” का एक सप्ताह इंतजार: अन्यथा घोषित कर देंगे जिला “सूखाग्रस्त”

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम अनुराग सूखे की संभावना को लेकर रेड एलर्ट हों गये है। एक सप्ताह यदि इन्द्र देव और रूठे रहें, बरखारानी की कृपा नहीं हुई तो जिला सूखा ग्रस्त घोषित कर देंगे।

डीएम अनुराग को "बरखा रानी" का एक सप्ताह इंतजार: अन्यथा घोषित कर देंगे जिला "सूखाग्रस्त"
DM Anurag waits for a week for “Barkha Rani”: otherwise the district will be declared “drought”

जिलाधिकारी नें इसी संदर्भ में बैठक की। सम्भावित सूखे को दृष्टिगत रखते हुए सभी तैयारियां पूर्व से सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये। कहा कि यदि एक सप्ताह के अन्दर पर्याप्त वर्षा नही होती है, तो जिले को सूखा ग्रस्त घोषित कर दिया जायेगा। बताया कि जून माह में औसत वर्षा लगभाग 73.3 एमएम होना चाहिए लेकिन वर्षा 20.01 एमएम हुई है। जुलाई माह में औसत वर्षा 300.7 एमएम के सापेक्ष जुलाई, 16 जुलाई तक वर्षा 4.4 एमएम हुई है।

डीएम अनुराग को "बरखा रानी" का एक सप्ताह इंतजार: अन्यथा घोषित कर देंगे जिला "सूखाग्रस्त"
DM Anurag waits for a week for “Barkha Rani”: otherwise the district will be declared “drought”

जिलाधिकारी ने सूखे की स्थिति में होने वाली बीमारियों से बचाव हेतु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिये। जीवन रक्षक दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता को कहा। राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सूखे की कार्ययोजना की तैयारी शासनादेशों के अनुरूप लें।

डीएम अनुराग को "बरखा रानी" का एक सप्ताह इंतजार: अन्यथा घोषित कर देंगे जिला "सूखाग्रस्त"
DM Anurag waits for a week for “Barkha Rani”: otherwise the district will be declared “drought”

उन्होनें लेखपालों द्वारा सूखे से प्रभावित क्षेत्र का आकलन करने एंव शुष्क फसलों के लिये प्रेरित करने को कहा। शुद्धपेय जल की व्यवस्था हेतु हैण्डपम्प, ट्यूबबेल, स्टैण्ड पोस्ट, कुआं, समरसेबल जो कुओं में स्थापित है तथा जो खराब दशा में हैं, उन्हें तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने अधिशाषी अधिकारी जल संस्थान से कहा कि जो टैंकर खराब दशा में हैं उन्हें एक सप्ताह में ठीक कराये।

डीएम अनुराग को "बरखा रानी" का एक सप्ताह इंतजार: अन्यथा घोषित कर देंगे जिला "सूखाग्रस्त"
DM Anurag waits for a week for “Barkha Rani”: otherwise the district will be declared “drought”

अधिशाषी अभियंता सिंचाई को कहा कि जो तालाब सूखे हैं उन्हें सप्ताह के अन्दर नहरें चलवाकर भरवादें। अधिशाषी अभियंता राजकीय नलकूप को आदेश किया कि 643 नलकूप हैं, जिनमें 11 खराब हैं उन्हें तीन दिन में ठीक करायें। डीएम नें इसी क्रम में खटान एवं अम्लीकौर पाइप पेयजल परियोंजना की समीक्षा की।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मुख़्तार अंसारी को सुपीरियर सुविधा बंद से जेल में अफरा -तफरी: डीएम का निरीक्षण शीघ्र !

City News Uttar Pradesh

गंगा-जमुनी तहज़ीब की ‘मिसाल’ बना बांदा: ईद मीलादुन्नबी जुलूस में दिखा ऐतिहासिक नज़ारा

City News Uttar Pradesh

नरैनी विधान सभा है “रोमांचित” : “मन बागवां” कर दिया है वीरेंद्र साक्षी !

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें अखिलेश यादव पर किया पलटवार: बोले चुनाव हुये निष्पक्ष

बांदा: यह हुई कोई बात, लापरवाही पर पूरी चौकी डिस्चार्ज।

City News Uttar Pradesh

News : वैक्सीनेशन को लेकर सीएम योगी सख्त, अधिकारियों को दिया निर्देश…

ब्रेकिंग न्यूज़