32 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
गजब : सूर्य देव रात में भी चित्रकूट मण्डल को कर रहे रोशन
उत्तर प्रदेश

गजब : सूर्य देव रात में भी चित्रकूट मण्डल को कर रहे रोशन …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सूरज की किरणें चित्रकूट मण्डल को केवल गर्मी की तपन से बेहाल ही नहीं करती बल्कि निहाल भी कर रही हैं । पावर कारपोरेशन का चीर हरण बचा रहीं हैं। यहां दिन के अलावा सूरज रात को भी रोशन कर रहा है।


मंडल के चारों जिलों बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट और महोबा को सूरज की किरणों से 370 मेगावाट का करंट हर माह मिल रहा है। प्रदेश के पावर कारपोरेशन को इसकी कीमत 36 करोड़ रुपये प्रतिमाह अदा करनी पड़ रही है।

गजब : सूर्य देव रात में भी चित्रकूट मण्डल को कर रहे रोशन
पिछले लंबे अरसे से चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों बांदा, हमीरपुर, महोबा और चित्रकूट में सब स्टेशन और बिजली का उत्पादन मांग के मुताबिक नहीं बढ़ सका । ऐसे में पावर कारपोरेशन को प्राइवेट क्षेत्र के सौर ऊर्जा प्लांटों पर निर्भर होना पड़ा ।
मंडल के चारों जिलों में कई कंपनियों के सौर ऊर्जा प्लांटों से बिजली आपूर्ति की जा रही है। सूरज की किरणों से पैदा हो रहा करंट सबसे ज्यादा महोबा जनपद में खप रहा है।


अधिशासी अभियंता ट्रांसमीसन रवि वर्मा कहते हैं की बिजली लिया जाना कारपोरेशन के लिए घाटे का सौदा नहीं है। सौर ऊर्जा प्लांटों से पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं पहुंचता। इनमें न धूल है और न धुआं। इसलिए इन्हें ग्रीन एनर्जी प्लांट भी कहा जाता है। बुंदेलखंड में यूं भी पर्यावरण की समस्या पहले से है। पावर कारपोरेशन में सौर ऊर्जा प्लांट बंद हो जाते हैं। तब प्लांट को उनकी जरूरत के लिए पावर कारपोरेशन के सब स्टेशन से बिजली दी जाती है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रासायनिक खाद दंगल : मूत्र नें किया यूरिया खाद को चित्त !

बेख़ौफ़ बदमाश : बहन की शादी की खरीददारी करने जा रहे दो भाइयों से तमंचे के बल पर दो लाख की लूट, तीन बाइक पर आए थे छह नकाबपोश बदमाश

टप्पेबाजों का शातिराना अंदाज : कार से कई लाख रुपये भरा बैग निकाल कर फरार

बांदा के गावों में ‘अनोखी पहल’ : 4 करोड़ 60 लाख खुलेंगी ‘डिजिटल लाइब्रेरी’

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की ‘बड़ी पहल’: भसरौड़ में 31 करोड़ से बदलेगी ‘शिक्षा और खेल’ की तस्वीर

City News Uttar Pradesh Desk

रालोद के बुंदेलखंड अध्यक्ष वीरेंद्र साक्षी प्रफुल्लित: चरण सिंह को भारत रत्न के निर्णय को सराहा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़