City News Uttar Pradesh
प्रसपा का प्रदर्शन : किसानों और महंगाई के मुद्दे पर दिया ज्ञापन ...
उत्तर प्रदेश

प्रसपा का प्रदर्शन : किसानों और महंगाई के मुद्दे पर दिया ज्ञापन …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने किसान और महंगाई के मुद्दे पर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने 11 सूत्री मांगों को को लेकर राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को अपना ज्ञापन दिया।


ग्यारह सूत्रीय मांगों में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने किसान बिल को किसान विरोधी बताते हुए उसे वापस लिए जाने की मांग की है। साथ ही डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दामों में वृद्धि पर रोक लगाने की मांग की ।

प्रसपा का प्रदर्शन : किसानों और महंगाई के मुद्दे पर दिया ज्ञापन ...
प्रसपा के कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बुंदेलखंड के किसान की स्थिति बहुत दयनीय है। सरकार 5 एकड़ से कम वाले किसान को खाद व बीज मुफ्त में दे।


मांगों में स्थानीय मुद्दों को भी जगह दी गई। प्रसपा ने मांग की है कि गणेश महोत्सव में बिजली पानी की व्यवस्था को ठीक किया जाय। जिले के ऐतिहासिक धरोहर कालिंजर का किला जहां बिजली पानी की भारी समस्या है, वह ठीक हो। साथ ही वहां बने नीलकंठ मंदिर में आने वाले भक्तों का जो टिकट लगता है उसको माफ किया जाए, ताकि लोग आसानी से दर्शन कर सकें।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम अनुराग पटेल नें दिया मंत्र : “हारिये न हिम्मत विसारिये न राम को” ! …

City News Uttar Pradesh

बांदा में महिला आरक्षी से दुष्कर्म के आरोपित दारोगा की कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज, शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप

डीएम दुर्गा शक्ति दुखी : सिसक रही है बेसिक शिक्षा की व्यवस्था, सुधार के निर्देश

City News Uttar Pradesh

Banda : तीमारदार व जिला अस्पताल स्टाफ के बीच विवाद, जमकर हुआ हंगामा ….

माहौल बिगाड़ने की साजिश : बांदा में शरारती तत्वों ने बछड़े का सिर काटा, अवशेष भी मिले

नसीमुद्दीन का ‘सियासी वार’: बंगाल चुनाव ‘रद्द’ हो, ‘डर और एजेंसियों’ के सहारे भाजपा सरकार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़