28.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
लापरवाही की हद : निकम्मेपन से सूखे लाखों के कीमती पौधे
उत्तर प्रदेश

लापरवाही की हद : निकम्मेपन से सूखे लाखों के कीमती पौधे …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। हाय राम पौध रोपण के मामले में अधिकारियो का चुल्लू भर पानी में डूब मरने जैसी नौबत है, पर निकम्मापन की हद यह है की एक-दूसरे पर ठीकरा फोड़ा जा रहा है तो एक बड़े महाशय जांच कराने का तोता राग अलाप रहें हैं। दरअसल बुंदेलखंड को हराभरा बनाने के लिए योगी सरकार की भी तमाम कोशिशों को अफसर ठेंगा दिखा रहे हैं। एक छोटा उदाहरण ही व्यवस्था समझने के लिये काफी है।


उसी का उल्लेख यह है की कृषि विभाग द्वारा नूप योजना के तहत मंगाए गए लाखों रुपये के पौधे मृदा परीक्षण प्रयोगशाला में कूड़े की तरह पड़े-पड़े सूख गए। इनमें अधिकांश नीम, महुआ, आम, आंवला आदि के पौधे थे। यह पौधे भूमि संरक्षण विभाग की परियोजनाओं में लगने थे। पौधों की कीमत लगभग चार लाख रुपये से ज्यादा बताई गई है। इस बाबत कृषि विभाग और भूमि संरक्षण विभाग अलग-अलग दलीलें दे रहा है। संयुक्त उप कृषि निदेशक ने जांच की बात कही है।


कृषि विभाग ने पिछले सप्ताह भूमि संरक्षण विभाग की परियोजनाओं में पौधरोपण के लिए नूप योजना के तहत करीब चार लाख 64 हजार रुपये से 16 हजार पौधे एक प्राइवेट कंपनी के माध्यम से आजमगढ़ से मंगाए गए थे। इनमें नीम, महुआ, आम, आंवला आदि के पौधे ज्यादा थे, लेकिन यह पौधे मिट्टी परीक्षण विभाग की प्रयोगशाला में कूड़े के ढेर की तरह रख दिए गए। देखरेख नहीं की गई। इस लापरवाही ने पौधों को सुखा दिया। नतीजे में अब पौधों के अवशेष के रूप में सूखी टहनियां और मिट्टी के धेले मात्र बचे हैं।

लापरवाही की हद : निकम्मेपन से सूखे लाखों के कीमती पौधे
खास बात यह है कि प्रयोगशाला के ठीक बगल से संयुक्त उप कृषि निदेशक कार्यालय है। भूमि संरक्षण विभाग ने कागजों पर सभी पौधे परियोजनाओं में रोपित करा दिए। इस संबंध में उप निदेशक (कृषि) विजय कुमार का कहना है कि पौधे भूमि संरक्षण विभाग को रोपण के लिए दिए गए थे।


उन्होंने इन पौधों का क्या किया, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। दूसरी तरफ भूमि संरक्षण अधिकारी सौरभ यादव का कहना है कि कृषि विभाग से प्राप्त पौधे किसानों को लगाने को दे दिए गए। प्रयोगशाला में पौधे कैसे सूखे, इस पर दोनों अधिकारी चुप्पी साध गए। संयुक्त उप कृषि निदेशक उमेश कटियार का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। यदि पौधों का रोपण नहीं हुआ है तो दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सजा सुनते ही रो पड़ा माफिया डान : गैंगस्टर एक्ट में मुख्तार अंसारी को दस साल की सजा

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें सहकारिता को बताया ग्रामीणों की उन्नति का मार्ग

City News Uttar Pradesh

खेत में काम कर रहे किसान को सांप ने डसा, परिजन कराते रहे झाड़फूंक, तड़पकर हुई मौत

Banda : सड़क निर्माण को लेकर पूर्व प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या,दो घायल, दोनों परिवार पंचायत चुनाव में थेआमने-सामने

News-संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत, क्या है रहस्य ? फैली सनसनी

City News Uttar Pradesh

सावन का पहला सोमवार: शिव से अच्छी फसल एवं अन्ना पशुओं से निजात की मांगी मन्नतें

ब्रेकिंग न्यूज़