- विनोद मिश्रा
बांदा। विधानसभा चुनाव मिशन को लेकर भाजपा बूथ समिति सत्यापन का कार्य तेजी से आर-पार कर रही है। बूथ से संबंधित सेक्टर के शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी तथा सत्यापन अधिकारी बनाए गए है। भाजपा पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने सेक्टरों में पहुंचकर बूथ समिति सत्यापन की बैठक रहीं है। बूथ समिति अध्यक्ष के दरवाजे “मेरा घर भाजपा का घर” स्टीकर लगाकर उन्हें एक एक पार्टी का झंडा भी दिया जा रहा है। इस तरह मानसिक रूप से पार्टी के प्रति जुड़ाव को बढ़ाने का शातराना राजनीतक पांसाफेंका जा रहा है।

इसी क्रम में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे बूथ समिति सत्यापन कार्य अभियान में शुक्रवार को तिंदवारी मंडल अंतर्गत सैमरी शक्ति केंद्र के सत्यापन अधिकारी के रूप में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी शक्ति केंद्र के बूथ नंबर 246, 247 तथा 248 में पहुंचे, जहां बूथ सत्यापन समिति की बैठक की।

बूथ समिति सत्यापन के प्रमुख बिंदुओं को समझाया। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष को बूथ समिति प्रोफार्मा, बूथ अध्यक्ष डायरी, पेन, बूथ सत्यापन कार्य योजना पत्रक, बूथ समिति कार्य विभाजन पत्रक, बूथ समिति पन्ना प्रमुख पत्रक के साथ बूथ किट सौपी गई।

इस अवसर पर बूथ अध्यक्षों के दरवाजे “मेरा घर भाजपा का घर” स्टीकर लगाते हुए, उन्हें भाजपा का पटका पहनाकर, एक एक पार्टी का झंडा सौंपा। शक्ति केंद्र संयोजक अंकुश दीक्षित नें बैठक का संचालन किया , जहां अरुण सिंह पटेल, वासिलपुर बूथ अध्यक्ष सौरभ दीक्षित तथा श्रवण कुमार साहू, सैमरी बूथ अध्यक्ष कमल सिंह सहित बूथ समिति के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
