28.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
खौफ की बंद कोठरी: चाकू, चीखें और मौत से भरी रात की कहानी, रिश्तों का खूनी विस्फोट
उत्तर प्रदेश

खौफ की बंद कोठरी: चाकू, चीखें और मौत से भरी रात की कहानी, रिश्तों का खूनी विस्फोट

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। आजाद नगर मोहल्ले में शनिवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक बंद कमरे से दुर्गंध आने की सूचना पर पुलिस ने दरवाजा तोड़ा सामने थी एक ‘दिल दहला देने वाली त्रासदी’ !

खौफ की बंद कोठरी: चाकू, चीखें और मौत से भरी रात की कहानी, रिश्तों का खूनी विस्फोट

युवक ने पहले अपनी पत्नी की गला रेत कर निर्मम हत्या की, फिर चार माह के मासूम बेटे की गला दबाकर जान ले ली और आखिर में खुद भी फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। तीनों शवों को देखकर इलाके में कोहराम मच गया। पुलिस, फॉरेंसिक टीम और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए।

खौफ की बंद कोठरी: चाकू, चीखें और मौत से भरी रात की कहानी, रिश्तों का खूनी विस्फोट

मृतक युवक जितेंद्र (23) कालिंजर थाना क्षेत्र के रामनगर का रहने वाला था और अहमदाबाद में पेंटिंग का काम करता था। पिछले पांच महीनों से वह अपनी पत्नी गौरा (20) और चार माह के बेटे बाबू के साथ अतर्रा के आजाद नगर मोहल्ले में किराए पर रह रहा था। गुरुवार की रात वह अहमदाबाद से लौटा और पत्नी को मायके से खाना लाने को कहा। गौरा अपने गांधी नगर स्थित मायके से खाना लेकर कमरे पर पहुंची थी। इसके बाद जो हुआ, वह मानवता को झकझोर देने वाला था।

खौफ की बंद कोठरी: चाकू, चीखें और मौत से भरी रात की कहानी, रिश्तों का खूनी विस्फोट

पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के अनुसार, प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बृहस्पतिवार की रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। पहले भी झगड़े होते रहे थे। इस बार बात इतनी बढ़ गई कि जितेंद्र ने पत्नी का चाकू से गला काट दिया। फिर अपने ही चार माह के बेटे की भी निर्दयता से गला दबा दिया। हत्या के बाद उसने खुद को कमरे में फांसी पर लटका लिया।एसपी पलाश बंसल, एएसपी शिवराज, सीओ प्रवीण यादव और प्रभारी थानाध्यक्ष दीपक सैनी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने कमरे से साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेली कन्या जन्मोत्सव : नवरात्र पर्व में “डीएम अनुराग” नें मचाईं “धूम” : धर्म गुरू भी रहे हैं “झूम”

City News Uttar Pradesh

भाजपा नारी शक्ति की अब करेगी चुनावी वंदना : महिला संस्थाओं को तव्वजो की योजना

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे : अपर मुख्य सचिव ने शेष काम दस दिन में पूरा करने के दिए निर्देश, कहा-यह सीएम की महत्वाकांक्षी योजना

City News Uttar Pradesh

कोरोना अपडेट : ईओ और थाना इंस्पेक्टर सहित 46 और कोरोना संक्रमित

City News Uttar Pradesh

पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी की जयंती पर भाजपा नें की व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा

City News Uttar Pradesh

गोवंश प्रकरण: विवेचना में जुटी एमपी पुलिस, लपेटे में आ सकते हैं बांदा के भी अफसर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़