City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

सदर विधायक “लाजवाब”, गजब है यह बांदा का “लाल ” …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सदर विधायक बांदा प्रकाश दिवेदी की कार्यशैली जनता को लाजवाब करती हैं। किसी नेता का जनता एवं पार्टी के प्रति इस तरह की कर्तव्य शीलता बिरला ही जन प्रतिनिधियों में दिखाई देती हैं! सदर विधायक की यह कार्य शैली जनता में आकर्षण का केंद्र बिंदु बनी हुई हैं।

सदर विधायक प्रकाश का विधायक बनने के बाद उनके अब तक के कार्यों का सिंहावलोकन किया जाये तो उनकी कार्य कुशलता का सानी तो वर्तमान कार्यकाल में कोई अन्य विधायक या जनप्रतिनिधि जिले में उनके समकक्ष ठहरता नहीं दिखता।

उनकी कार्यशैली एवं व्यक्तित्व में अजीब आकर्षण भरा जादू प्रतीत होता हैं। मेरे नजरिये से इसे धर्म-कर्म,जनसेवा भरी राजनीतिका अद्भुत समन्वय ही माना जाना चाहिये।


कोरोना जैसी महामारी में जब तमाम जन प्रतिनिधि अंतर्ध्यान हैं सदर विधायक की लगातार सक्रियता सामने आ रही है। प्रत्येक दिन जनता दरबार, गावों में जाकर काम का स्थलीय निरीक्षण, गांवों में भी सुनवाई, फिर गांवों शहरों में सेनेटाइज के लिए निकल जाना। फिर शाम को समस्या सुनना।यह क्या मामूली बात है ?

यह कर्मठता की निशानी है।जो पार्टी के सेवा सप्ताह में बखूबी विशेष रूप से परिलक्षित हुई। कुछ लोग मेरे विचार से सहमत नहीं हो सकते। आलोचना कर सकते हैं। लेकिन इतना ही कहूंगा की कहने को तो चाँद में भी दाग हैं। मानव में कुछ कमियां स्वभाविक तौर पर होती हैं, नहीं तो मानव औऱ भगवान में अंतर ही क्या रह जायेगा ?

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आयुक्त दिनेश सिंह का निर्देश : सभी अधिशाषी अधिकारी सुबह करें शहर भ्रमण …

City News Uttar Pradesh

उम्र कैद की सजा के बाद उदास दिखा माफिया मुख्तार: एंबुलेंस मामले में एआरटीओ के बयान दर्ज

घपला: बालिका श्री योजना के एनएससी बांड गायब: डीएम दुर्गा शक्ति ने दिए जांच के आदेश

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस की हुंकार: स्कूलों में लूट, अस्पतालों की दुर्दशा और भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ खोला मोर्चा

City News Uttar Pradesh

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: भाजपा ने जारी की 45 उम्मीदवारों की सूची, स्वाति सिंह का टिकट काट पति दयाशंकर सिंह पर जताया विश्वास

City News Uttar Pradesh

सरेंडर के बाद की गई ‘ब्रह्म हत्या’: भरत तिवारी मामले में ‘राष्ट्रपति’ को भेजे ज्ञापन में ‘फूटा आक्रोश’

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़