27.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

यूपी : राजनीतिक गलियारों में मची हलचल, बसपा से पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक समेत तीन को किया गया निष्कासित …

 

फतेहपुर । बसपा में जिला पंचायत सदस्य पद की सूची का विवाद इतना गहरा गया कि कई दिग्गजों को बाहर होना पड़ा। शनिवार को जिलाध्यक्ष सीताराम गौतम ने हाईकमान के निर्देश पर पूर्व मंत्री अयोध्या प्रसाद पाल, पूर्व विधायक आदित्य पांडेय, जहानाबाद के पूर्व चेयरमैन अनवारूल हक को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण निष्कासित कर दिया। कहा, कई बार चेतावनी के बाद यह लोग झंडा-बैनर के साथ बागी दावेदारों का चुनाव प्रचार कर रहे थे।

जिला पंचायत सदस्य पद पर बसपा संगठन ने अभी तक 46 में 12 सीटों पर प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं। सूची जारी होते ही विवाद शुरू हो गया और जहानाबाद क्षेत्र के कई पदाधिकारियों ने विरोध में इस्तीफा दे दिया था। बसपा के मिर्जापुर, प्रयागराज मंंडल के सेक्टर प्रभारी अशोक गौतम ने कहा, पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की शिकायत राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास तक पहुंची। जिलाध्यक्ष ने तीनों नेताओं की कार्यशैली की जांच कराई तो पता चला कि यह लोग पार्टी सूची से इतर अपने प्रत्याशी मैदान में उतार कर पार्टी के झंडे-बैनर का प्रयोग कर रहे है। कहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।


दूसरी बार हुई कार्रवाई : निष्कासित तीनों नेताओं पर इसके पूर्व भी पार्टी कार्रवाई कर चुकी है, लेकिन एक साथ तीन दिग्गजों पर कार्रवाई होने से पार्टी के अंदर खलबली मची हुई है। पूर्व मंत्री बसपा से चार बार विधायक रह चुके हैं तथा सरकार खेलकूद मंत्री रह चुके हैं, आदित्य पांडेय जहानाबाद विधानसभा से विधायक रह चुके हैं।


मैंने पहले ही दे दिया था इस्तीफा : पूर्व विधायक आदित्य पांडेय ने कहा, जिला संगठन ने तीन-तीन लाख रुपये लेकर टिकट बेचने का कार्य किया है। पार्टी के निष्ठावान लोगों को टिकट ने देकर सपा व भाजपा के कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी बना दिया गया। इसी के विरोध में वह शनिवार की सुबह ही लखनऊ में सतीश मिश्र को इस्तीफा सौंप दिया था। कहा कि ऐसे में निष्कासन का कोई मतलब ही नहीं है। पूर्व मंत्री अयोध्या पाल व पूर्व चेयरमैन अनवारूल हक ने कहा, जिलाध्यक्ष की मनमानी के विरोध में वह पहले ही त्यागपत्र दे दिया था।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश नें बिजली के हाहाकार पर लगाई फटकार: प्रतिनिधि रजत नें संभाली कमान

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें तुड़वाया अनशन : किसानों की मांग मंजूर

प्रवीण सिंह का संघ शताब्दी वर्ष व विजयदशमी पर संदेश: यह केवल पर्व नहीं, बल्कि राष्ट्र चेतना का उद्घोष

City News Uttar Pradesh

सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेड कर रहा “जपूं तेरा नाम” भजन …

City News Uttar Pradesh

कालिंजर किला अरबों वर्ष पुराने रहस्य का बना साक्षी : राष्ट्रीय ‘भू-विरासत’ स्थल का मिला दर्जा

City News Uttar Pradesh

उसरी चट्टी कांड में 21 साल बाद आया नया मोड़: माफिया मुख्तार अंसारी पर हत्या का मुकदमा दर्ज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़