- विनोद मिश्रा
बांदा। पलायन का दंश झेल रहे बुंदेलखंड में शिक्षा का स्तर भी गिरता जा रहा है। शिक्षा को लेकर सरकारी स्तर पर बड़ी-बड़ी बातें भले ही की जा रही हैं, लेकिन बच्चों की बुनियादी शिक्षा तक मजबूत नहीं है। निपुण असेसमेंट टेस्ट के परिणाम में इसकी हकीकत सामने आई है। इसमें बुंदेलखंड के महज 24.49 बच्चों को ही “ए प्लस ग्रेड” मिल सका है। वहीं पूरे बुंदेलखंड में महोबा ही प्रदेशभर के 75 जिलों में टॉप टेन में जगह बना सका। जबकि झांसी कक्षा एक से तीन वर्ग में 30 वें और चार से आठ वर्ग में 25 वें स्थान पर रहा।

बुंदेलखंड के झांसी, महोबा, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट में 11 अगस्त को निपुण असेसमेंट टेस्ट हुआ था। इसमें बुंदेलखंड के सभी जिलों से 695350 बच्चे शामिल हुए थे। परिणाम के मुताबिक परीक्षा में 170323 बच्चों को ए प्लस ग्रेड मिला है। अलग-अलग जिलों की बात करें तो झांसी में 1,11,486 विद्यार्थियों में से 28842 बच्चों ने ए प्लस ग्रेड पाया। अलग-अलग कक्षा वर्ग में देखें तो झांसी में कक्षा एक से तीन वर्ग में 41304 में से 13329 और कक्षा चार से आठ वर्ग में 70182 में से 15513 बच्चों को ए प्लस ग्रेड मिला है।

कक्षा एक से तीन वर्ग में महोबा के 40.23 फीसदी, झांसी के 32.27 फीसदी, ललितपुर के 30.86, हमीरपुर के 30.23, जालौन के 29.04, चित्रकूट के 27.15 और बांदा के 24.78 फीसदी बच्चों को ए प्लस ग्रेड मिला। वहीं कक्षा चार से आठ वर्ग में महोबा के 28.02, ललितपुर के 22.21, झांसी के 22.10, चित्रकूट के 18.43, हमीरपुर के 18.35, जालौन के 15.85 और बांदा के 14.30 फीसदी बच्चों को ए प्लस ग्रेड मिला है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
