- विनोद मिश्रा
बांदा। संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से घर के अंदर हुई युवक की मौत हो गई।परिजन मामला हत्या का बता रहें हैं। सूचना पर पुलिस के आला अफसर घटना स्थल पर पहुंचे और जांच की।

घटना बबेरू थाना क्षेत्र के ग्राम पारसौली की हैं। यहां रमेश सिंह का पुत्र अनिल सिंह बीती रात घर में सो रहा था। सुबह जब परिजनों नें देखा तो उसकी गोली लगाने से मौत हो चुकी थी।

पिता रमेश नें बताया की उसकी रंजिश चलती हैं। वह रात में घर पर सो रहा था लगभग बारह -एक बजे के बीच उसने फायर की सी आवाज सुनीं थी। शंका भी जताई की फायर हुआ हैं ,पर लोगों नें कहा भ्रम हैं। सुबह नातिन नें बताया की अनिल घर पर मृत पड़ा है। उसकी गोली मारकर हत्या की गई।

घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल मय जांच टीम के मौके पर पहुंचे। निरीक्षण किया गया। बताया की अनिल सिंह की गोली से मौत हुई है। पुलिस कई दृष्टिकोण से मामले की जांच कर रही है। उम्मीद जताई की मामले का शीघ्र खुलासा कर लिया जायेगा। कोई अपराधी होगा तो बच नहीं सकेगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
