- ब्यूरो रिपोर्ट
मध्य प्रदेश : एमपी विधानसभा चुनाव के लिए जारी वोटिंग शुक्रवार शाम 6 बजे खत्म हो गई। चुनाव आयोग के मुताबिक, प्रदेश में शाम 5 बजे तक कुल 71.11% मतदान हुए हैं। हालांकि, अभी चुनाव मतदान के फाइनल आंकड़े सामने आएंगे। 2018 के चुनाव में 75.49% वोटिंग हुई थी। आज सुबह मुरैना के दिमनी और जौरा में हिंसा के दौरान लाठी-डंडे चले और फायरिंग हुई। इसके बाद चुनाव आयोग ने इन सभी खबरों को खारिज कर दिया। कई सीटों पर हिंसा के उलट महिला मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर मतदान में हिसा लिया।

इस बार मध्य प्रदेश में 22 लाख से अधिक युवा वोटर पहली बार वोट डाल रह थे। लेकिन, कई सीटों पर बुजुर्गों का वोटिंग में उत्साह देखने लायक था। बीते 15 नवंबर को राज्य में चुनाव प्रचार का शोर थम गया था। इस बार सूबे की 230 सीटों के लिए कुल 2,533 प्रत्याशी की किस्मत अब ईवीएम मशीन में कैद हो गई है।

शुक्रवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक राज्य में कुल 64626 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ। बता दें कि, नक्सल प्रभावित जिले मंडला, बालाघाट और डिंडौरी में सुबह 7 से दोपहर तीन बजे तक खत्म हो गया था। बीते एक महीने से राज्य में कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी घमासान जारी रहा। इस दौरान सूबे में कई सारी रैलियां और जनसभाएं हुईं।

इन दोनों पार्टियों के बीच सोशल मीडिया वॉर भी देखने को मिला। या फिर यूं कहे कि दोनों पार्टियों ने एक दूसरे को नीचा दिखाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। साथ ही, चुनाव प्रचार चरम पहुंचने के साथ मंच से खुलेआम इन दोनों पार्टियों के दिग्गज नेता भी एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने से भी पीछे नहीं हटे। आज यानी शुक्रवार को मध्य प्रदेश की जनता ने अपने स्थानीय क्षेत्र के उम्मीदवारों के भाग्य पर अंतिम मुहर लगा दिया।
230 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में एक ही चरण में सभी सीटों पर आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ था। 71.11 मतदाता ने मतदान का प्रयोग किया भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के मुताबिक, इस बार मध्य प्रदेश के 230 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 5.6 करोड़ मतदाता हैं। जिनमें 2.88 करोड़ पुरुष मतदाता और 2.72 करोड़ महिला मतदाता हैं। इसके अलावा 1,373 थर्ड जेंडर मतदाता है। इस बार के चुनाव में कुल 22.36 लाख युवा मतदाता पहली बार मतदान करने वाले रहे। इसमें से शाम 5 बजे तक 71.11 मतदाता ने प्रयोग किया। अब 3 दिसंबर को मध्य प्रदेश के नतीजे आएंगे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
