
- विनोद मिश्रा
बांदा। नरैनी विधानसभा में जैसे-जैसे “चुनाव नजदीक” आ रहा है, “एक नाम जनता की जुबान पर सबसे ज्यादा” है अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के “सदस्य रमेश चंद्र कोरी”। कांग्रेस से टिकट के “सबसे मजबूत और प्रमुख दावेदार” के रूप में देखे जा रहे रमेश कोरी “अपनी साफगोई और बेबाक बयानों” के चलते “जनता” के बीच “एक अच्छे, ईमानदार और जुझारू नेता” के रूप में “उभरे” हैं।
एक विशेष मुलाकात में रमेश कोरी ने “नरैनी विधान सभा” की “बदहाली पर गहरी चिंता” जताई। कहा कि कांग्रेस के शासनकाल के बाद नरैनी में “जितने भी विधायक” बने, उन्होंने इस “क्षेत्र को विकास के नाम पर चारागाह” बना दिया। जनता के “हक” का “अरबों रुपया कमीशनबाजी और बंदरबांट की भेंट” चढ़ गया।
रमेश कोरी ने कहा, “मैं गांव-गांव जाता हूं। शुरू से लेकर अंतिम छोर तक खड़े व्यक्ति की आंखों में विकास की तड़पन” देखता हूँ। “कृषि बेहाल है, सिंचाई के साधन फेल हैं, शिक्षा और पेयजल व्यवस्था पटरी” से उतर चुकी है। पूरे क्षेत्र में “अंधेर नगरी चौपट राजा का साम्राज्य है। “सरकारी धन लूटो और चापों” की नीति चल रही है।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगर कांग्रेस हाईकमान “उन पर भरोसा” जताता है तो नरैनी को “लूट का चारागाह” नहीं, बल्कि “बुंदेलखंड के विकास का मॉडल” बनाएंगे। रमेश कोरी की इस “बेबाकी” के बाद “नरैनी में राजनीतिक चर्चाएं तेज” हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि “कोरी जैसा जमीन से जुड़ा और मुद्दों को समझने वाला नेता ही नरैनी की तस्वीर बदल” सकता है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
