26.2 C
Lucknow
October 19, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में 'बुराईयां' देश में सर्वोपरि: पांच दिन 'रावण वध' कर देते हैं समरसता का संदेश
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बांदा में ‘बुराईयां’ देश में सर्वोपरि: पांच दिन ‘रावण वध’ कर देते हैं समरसता का संदेश

दशहरा विजयादशमी पर्व की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं || रामकेश निषाद ( जल शक्ति राज्य मंत्री - उत्तर प्रदेश सरकार ) विज्ञापन

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। देश में बुंदेलखंड का “बांदा जिला” अपने आप में “बुराईयों में क्या सर्वोपरि श्रेणी” में है ? क्योंकि यहां बुराईयों पर अच्छाई की जीत का प्रतीक “दशहरा पर्व पांच दिनों” तक मनाया जाता है। सामाजिक समरसता के साथ ही “अच्छे आचरण की सीख” दी जाती है। जिले में “पांच दिवसीय दशहरा मनाए जाने से लोगों का उत्साह कम नहीं” होता। बल्कि “एक दूसरे के घरों पर जाकर गले मिल प्रेम और उल्लास का प्रदर्शन” करते है।बांदा में दूसरे दिन का दशहरा : अलीगंज रामलीला का हुआ रावण वध मंचनबांदा शहर का दशहरा महापर्व का आयोजन “पांच दिनों” तक चलता है, जो इसे “देशभर से अलग” है। जबकि अधिकांश जगहों पर “विजयदशमी एक ही दिन मनाई” जाती है। “पांचो दिन अलग-अलग स्थान पर रामलीला का मंचन कर रावण का वध” होता है। “रावण और मेघनाथ के पुतले फूंके” जाते है। इस “महापर्व की शुरुआत प्रागी तालाब में रावण वध” के साथ होती है। प्रत्येक दिन अलग-अलग मोहल्लों में “रामलीला और दशहरे” का आयोजन किया जाएगा। पहले दिन छोटी बाजार, मढ़िया नाका, खुटला, और बन्योटा जैसे इलाकों में रावण वध के बाद दशहरा मनाया गया। दूसरे दिन अलीगंज, खाईपार, बाबूलाल चौराहा आदि मोहल्लों में रावण वध का मंचन होगा।विधायक प्रकाश ने रावण वध के साथ दशहरा पर्व का कराया आगाज: बुराई पर अच्छाई का दिया विजय संदेशतीसरे दिन “नाई समाज रामलीला समिति द्वारा मानिक कुइयां के मैदान में रावण वध” होगा। इस दिन कटरा, बलखंडी नाका और नोनिया मुहाल जैसे इलाकों में “दशहरा” मनाया जाएगा। चौथे दिन “सिविल लाइन” इलाके में जहीर क्लब मैदान में रावण वध होगा, जिसके बाद स्वराज कॉलोनी, केवटरा, इंदिरा नगर, और सर्वोदय नगर जैसे इलाकों में “दशहरा मिलन” होगा। पांचवें और “अंतिम दिन का दशहरा कांशीराम कॉलोनी” में मनाया जाएगा “यहां भी रावण वध के बाद दशहरा मिलन समारोह” होता है। बांदा के इस विशेष दशहरे का “एक और आकर्षण” यह है कि यहां “इस पर्व को सिर्फ पान खाने का नहीं, बल्कि एक-दूसरे के घर जाकर पकवानों का आनंद” लेने का अवसर मानते है। “दशहरा की शुभकामनाएं” देते हैं।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा की अनोखी शख्सियत अशोक जीतू: बीमारी से जूझते पार्टी के लिये हैं चिंतित

City News Uttar Pradesh

मेडिकल कालेज में डाक्टरों नें फिर की हड़ताल: चिकत्सीय सेवायें हुई बाधित

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले : मोदी एवं योगी सरकार में विकास का बना रिकार्ड

City News Uttar Pradesh

प्रेम रोग की दीवानी, ई रिक्शा चालक के साथ नकदी और जेवरात के साथ हुई फुर्र

City News Uttar Pradesh

महिला सत्याग्रहियों नें विजय का जीता फाईनल : खुशी की गुदगुदी से “दिल हुआ बल्ले -बल्ले”

City News Uttar Pradesh

उद्यान विभाग की निकम्मी माया: “कार्यशाला की कर दी लईया” करारी !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़