
- शरद मिश्रा
बांदा। जिला मुख्यालय “कंचन पुरवा की काली देवी मंदिर शक्ति पीठ” के रूप में चर्चित हैं। यहां मां काली के “आशिर्वाद का कंचन बरसता” है।
यहां अष्टमी पर भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम मोहन धुरिया द्वारा आयोजित कन्या भोज व भंडारा जिले के हर देवी मंदिरों के भंडारे की तुलना में सर्वाधिक आलोकिक एवं चर्चा में रहा।
सुबह से लेकर देर रात तक “देवी भंडारा” चलता रहा और भोजन सामग्री इतनी मानों “देवी के आशीर्वाद से समाप्त” ही नहीं हो रही थी। शारदीय नवरात्र की “महाअष्टमी” के पावन अवसर पर “मां भगवती की भक्ति और श्रद्धा का माहौल कंचन पुरवा काली देवी मंदिर में भव्यता” का रूप लिये रहा।
इस भंडारे में दूर-दराज के क्षेत्रों के साथ-साथ आसपास के इलाकों से भी “बड़ी संख्या में कन्याएं पहुंचकर भोज आयोजन” में शामिल हुई। श्याम मोहन धुरिया नें “कन्या भोज” के माध्यम से “मां दुर्गा के स्वरूप में कन्याओं का उपहार देकर सम्मान” भी किया गया।
कंचन पुरवा “काली देवी मंदिर” में आयोजित इस “विशाल कन्या भोज एवं भंडारे के माध्यम से धार्मिक परंपरा और सेवा भाव” का संदेश दिया गया। यह महाअष्टमी पर “मां दुर्गा की आराधना कन्या भोज और सम्मान और सेवा का प्रेणना स्रोत” बन गया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
