26.6 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योगी सरकार के मंत्रियों को सेवा का 'मंत्र' पढ़ाया, 2024 लोकसभा चुनाव के लक्ष्‍य पर है नजर
उत्तर प्रदेशराजनीति

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योगी सरकार के मंत्रियों को सेवा का ‘मंत्र’ पढ़ाया, 2024 लोकसभा चुनाव के लक्ष्‍य पर है नजर

  • ( ब्यूरों रिपोर्ट )

लखनऊ। बुद्ध पूर्णिमा पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शाम को लखनऊ पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत उन्होंने योगी मंत्रिमंडल के साथ बैठक कर मंत्रियों को सुशासन का गुरुमंत्र दिया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योगी सरकार के मंत्रियों को सेवा का 'मंत्र' पढ़ाया, 2024 लोकसभा चुनाव के लक्ष्‍य पर है नजर
Prime Minister Narendra Modi taught the ‘mantra’ of service to the ministers of the Yogi government

2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर विभिन्न विभागों की सौ दिन और छह माह की कार्ययोजना का संक्षिप्त ब्योरा संबंधित मंत्रियों से लिया। उनका जोर था कि मंत्री इस तरह से काम करते रहें कि सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंचे और उनका विश्वास सरकार के प्रति और मजबूत हो।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योगी सरकार के मंत्रियों को सेवा का 'मंत्र' पढ़ाया, 2024 लोकसभा चुनाव के लक्ष्‍य पर है नजर
Prime Minister Narendra Modi taught the ‘mantra’ of service to the ministers of the Yogi government

पीएम मोदी सोमवार शाम को लगभग छह बजे लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डा पहुंचे। यहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने उनकी अगवानी की। यहां से कार द्वारा प्रधानमंत्री करीब 6.30 बजे मुख्यमंत्री के कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर पहुंचे। यहां योगी सरकार के सभी मंत्री पहले ही आ चुके थे। जिनके प्रधानमंत्री ने मुलाकात की और सभी के साथ फोटो खिंचवाई। बैठक के बाद दिल्ली रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री का सभी के साथ रात्रिभोज भी कार्यक्रम में शामिल रहा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योगी सरकार के मंत्रियों को सेवा का 'मंत्र' पढ़ाया, 2024 लोकसभा चुनाव के लक्ष्‍य पर है नजर
Prime Minister Narendra Modi taught the ‘mantra’ of service to the ministers of the Yogi government

मंत्रियों से मुलाकात के कुछ समय आरक्षित रखने के बाद मंत्रियों के साथ बैठक शुरू हो गई। चूंकि, मंत्रियों को पहले ही बता दिया गया था कि अपने-अपने विभागों की सौ दिन और छह माह की कार्ययोजना के साथ ही हाल ही में किए गए मंडल और जिलों के भ्रमण की रिपोर्ट भी लेकर उपस्थित रहना है, इसलिए सभी मंत्री इसी तैयारी के साथ आए थे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योगी सरकार के मंत्रियों को सेवा का 'मंत्र' पढ़ाया, 2024 लोकसभा चुनाव के लक्ष्‍य पर है नजर
Prime Minister Narendra Modi taught the ‘mantra’ of service to the ministers of the Yogi government

सूत्रों ने बताया कि पीएम ने कुछ मंत्रियों से विभागीय कामकाज के बारे में संक्षेप में जानकारी ली। इसके बाद सुझाव दिए कि किस तरह से जनहित की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। राजनीति को सेवा का माध्यम बताते हुए सरकार के प्रति जनता के विश्वास को बनाए रखने पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योगी सरकार के मंत्रियों को सेवा का 'मंत्र' पढ़ाया, 2024 लोकसभा चुनाव के लक्ष्‍य पर है नजर
Prime Minister Narendra Modi taught the ‘mantra’ of service to the ministers of the Yogi government

उल्लेखनीय है कि टीम योगी ने काम ही 2024 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव को लक्ष्य बनाते हुए शुरू किया है। विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने जो लोक कल्याण संकल्प पत्र जारी किया था, उसके अधिकांश संकल्प 2024 तक पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री ने कहा है। उसी को ध्यान में रखते हुए सभी विभागों की सौ दिन और छह माह की कार्ययोजना बनाई गई है। उसी का संक्षिप्त ब्योरा प्रधानमंत्री के सामने प्रस्तुत किया गया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योगी सरकार के मंत्रियों को सेवा का 'मंत्र' पढ़ाया, 2024 लोकसभा चुनाव के लक्ष्‍य पर है नजर
Prime Minister Narendra Modi taught the ‘mantra’ of service to the ministers of the Yogi government, keeping an eye on the target of 2024 Lok Sabha elections

योगी आदित्यनाथ सरकार 2024 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए ही कार्ययोजना बनाकर काम कर रही है। विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के लोक कल्याण संकल्प पत्र के अधिकांश संकल्पों को 2024 तक पूरा करने का इरादा है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इससे पहले 25 मार्च को लखनऊ में योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण में आए थे। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम में उनके साथ केन्द्र सरकार के कई मंत्री भी थे। उस समय भी पीएम मोदी ने योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रियों का हौसला बढ़ाया था।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

देवी मंदिर में चोरी : पीतल के चार बड़े घंटे चोर ले जाने में सफल

News : दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या, 50 की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, फैली सनसनी 

रिश्ते हुए शर्मसार : नशे में धुत पिता बना हैवान, अपनी बेटी को बनाया हवश का शिकार, सदमे में फंदे से लटककर युवती ने दी जान

विधायक प्रकाश नें खिलाया कमल : विकसित यात्रा में उमड़ा प्यार

City News Uttar Pradesh

सुनीता देवी स्मृति वालीबाल प्रतियोगिता : खिलाड़ियों नें दिखाये हुनर

City News Uttar Pradesh

चुनाव आयोग के खिलाफ ‘गरजी’ सपा: फूंका लोकतंत्र बचाओ ‘बिगुल’

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़