City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश नें बिजली अफसरों की ली आपात बैठक : लिया क्लास और लगाई फटकार
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश नें बिजली अफसरों की ली आपात बैठक : लिया क्लास और लगाई फटकार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भीषण गर्मी के बीच हो रही “अंधाधुंध बिजली कटौती इन दिनों कोढ़ में खाज” की तरह साबित हो रही है। विधायक प्रकाश दिवेदी नें अपने कैंप कार्यालय में विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। कहा की “सुधर जाओ”। करोड़ों रुपयों का तुम लोगों नें बंदरबांट कर डाला। आपूर्ति व्यवस्था पूर्व की भांति “जस की तस” बिगड़ी हालात में है। बिजली कटौती से लोगों का “घरों में रहना भी दूभर” है। लोगों को महज 10 से 12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है।

विधायक प्रकाश नें बिजली अफसरों की ली आपात बैठक : लिया क्लास और लगाई फटकार
MLA Prakash held an emergency meeting of electricity officers: Took a class and reprimanded

विधायक प्रकाश ने आरडीएसएस योजना के तहत काम कर रही ल्यूमिनो इंडस्ट्रीज के अधिकारियों को खूब फटकारा और कार्यशैली में सुधार लाने के साथ ही मानक व गुणवत्ता के अनुरूप काम करने की हिदायत दी।जनता की शिकायतों को सुनने के साथ समुचित निस्तारण के निर्देश दिये। ताकि सरकार की छवि धूमिल न हो। इस दौरान विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि शहर की विद्युत आपूर्ति को दुरुस्त करने के लिए वह शासन स्तर पर भी प्रयासरत हैं। उनके प्रयास से शहर के जहीर क्लब और नवाब टैंक अतर्रा रोड में दो विद्युत सब स्टेशन प्रस्तावित हैं। जिनकी वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति जल्द ही शासन से मिल जाएगी।

विधायक प्रकाश नें बिजली अफसरों की ली आपात बैठक : लिया क्लास और लगाई फटकार
MLA Prakash held an emergency meeting of electricity officers: Took a class and reprimanded

उन्होंने मुख्य अभियंता को नवीन मोहल्लों में विद्युतीकरण के लिए बिजलेस प्लान के तहत भेजे गए प्रस्ताव शीघ्र स्वीकृत कराने और विद्युतीकरण का काम तेजी से पूरे कराने की हिदायत दी। कहा कि बिजली-पानी लोगों की मूलभूत सुविधाओं में शामिल है। ऐसे में यह लोगों तक पहुंचाना शासन-प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। बैठक में मुख्य अभियंता आरिफ अहमद, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता प्रकाश देव पांडे सहित नगरीय क्षेत्र के सभी उपखंड अधिकारी एवं अवर अभियंता शामिल रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद नें कहा, बुन्देलखण्ड की खेती ज्यादातर प्राकृतिक : बनेगा हब

City News Uttar Pradesh

राजेश दीक्षित ने ‘फसल तबाही’ पर मुआवजा की उठाई आवाज: राज्यपाल को भेजा मांग पत्र

रक्तदान शिविर : मोदी सरकार के सात वर्ष पूरे होने पर भाजपाई कर रहे रक्तदान …

विधायक प्रकाश सीट वृद्धि हेतु राज्यपाल से करगें बात: छात्रों का प्रतिनिधि रजत को ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

जिले का अन्नदाता बुआई के लिये खाद को परेशान : मंडी समिति के पास लगाया जाम

City News Uttar Pradesh

श्रम राज्य मंत्री के लिये चुनौती है “बांदा का अटल आवासीय विद्यालय: “भ्रष्टाचार पर क्या पड़ेगी” नजर ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़