23.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बिजली आपूर्ति पूरी तरह धड़ाम : चारों ओर गूंज रहा हाय हाय राम
उत्तर प्रदेश

बिजली आपूर्ति पूरी तरह धड़ाम : चारों ओर गूंज रहा हाय राम-हाय राम

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सूरज की तल्खी जनता ही नहीं बिजली विभाग के अधिकारियों पर भी भारी पड़ रही है। नए केबल और ट्रांसफार्मर हीट होकर जल रहे हैं। विभाग की टीम एक केबल सही कर लौट नहीं पाती और दूसरी जल जाती है। इसी कारण जहां पूरी रात बिजली कटौती से लोग सो नहीं पा रहे, वहीं दिन में भी शटडाउन से बिजली बाधित रहती है। हर “पांच -दस मिनट में ट्रिपिंग होती” रहती है।

बांदा में तापमान पचास प्लस : बिजली विभाग ले रहा पानी एवं कूलर की मदद

शहर में चार विद्युत उपकेंद्रों के भरोसे बिजली की आपूर्ति की जा रही है। यहां उपकेंद्रों के उपकरण, ट्रांसफार्मर व केबल 46 डिग्री तापमान नहीं झेल पा रहे हैं। लगातार दो घंटे आपूर्ति होने पर यह गर्म होकर जल रहे हैं। पूरी गर्मी यह सिलसिला चला और इसमें अब भी सुधार नहीं हो पा रहा है। बता दें कि रिवैंप योजना के तहत शहर में ज्यादातर ट्रांसफार्मर व केबल नए लगा गए हैं। यह भी हीट होकर जल रहे हैं।

बांदा में तापमान पचास प्लस : बिजली विभाग ले रहा पानी एवं कूलर की मदद

दिन-रात आपूर्ति में “आंख -मिचौली का खेल” चलता है। अधिशाषी अभियंता विद्युत प्रकाश देव पांडे कहते हैं की तापमान ज्यादा होने से केबल और ट्रांसफार्मर गर्म हो रहे हैं। इन्हें ठंडा करना पड़ता है। एक साथ ज्यादा लोड पड़ने के कारण केबल जल रहे हैं। जानकारी मिलने पर तुरंत दुरुस्त भी कराया जाता है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हृदय विदारक दुर्घटना: एक पल में तीन परिवारों की खुशियाँ छीन गई रफ्तार, मचा कोहराम

City News Uttar Pradesh

बाइक सवारों को लोडर ने मारी जोरदार टक्कर, तीन लोगो की हालत गंभीर, जिसमें दो का टूटा पैर

मुरवल फीडर ध्वस्त : डीडीसी को साथ ले भड़के किसानों नें एसडीओ को सौंपा पत्र

City News Uttar Pradesh

वाह विधायक प्रकाश : 20 करोड़ से सड़क चौड़ीकरण का रखा आधार

City News Uttar Pradesh

किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान: आत्महत्या से पहले मां व भाई को कमरे में किया था बंद

बांदा पालिका : एक साल बीता पर अभी तक तय नहीं हो पाए मनोनीत सभासद

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़