30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
वाह विधायक प्रकाश : 20 करोड़ से सड़क चौड़ीकरण का रखा आधार
उत्तर प्रदेश

वाह विधायक प्रकाश : 20 करोड़ से सड़क चौड़ीकरण का रखा आधार

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर को जाम के संकट से मुक्ति दिलाने एवं सुंदरीकरण की दिशा में अपने प्रयास की अगली श्रंखला को विधायक प्रकाश दिवेदी ने नई दिशा दी। उन्होंने अशोक लाट तिराहे से मुक्तिधाम गेट तक सड़क के चौड़ीकरण के लिये भूमि पूजन कर आधार शिला रखी। इसमें बीस करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस दौरान जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद भी उपस्थित रहे।

वाह विधायक प्रकाश : 20 करोड़ से सड़क चौड़ीकरण का रखा आधार

कचहरी तिराहा से मुक्तिधाम गेट तक करीब नौ मीटर सड़क फोरलेन बनेगी। मार्ग में डिवाइडर व रोड लाइट भी लगेगी। इससे जाम से निजात मिलेगी। विधायक प्रकाश की पहल पर महानगरों की तर्ज पर अब बांदा का भी विकास हो रहा है। अभी महाराणा प्रताप चौक से कचहरी तिराहे तक सात करोड़ से फोर लेन सड़क बनाई जा रही है।

वाह विधायक प्रकाश : 20 करोड़ से सड़क चौड़ीकरण का रखा आधार

वहीं अब विधायक प्रकाश द्विवेदी की पहल पर कचहरी तिराहा अशोक लाट से मुक्ति धाम गेट (क्योटरा) तक 900 मीटर सड़क का चौड़ीकरण की मंत्री रामकेश निषाद एवं डीएम नागेंद्र प्रताप के साथ आधार शिला रखी गई। यह फोरलेन बनाई जाएगी। अभी इसकी चौड़ाई करीब दस मीटर है। इसे 16 मीटर किया जाएगा। बीच में डिवाइडर बनेगा और इसमें शोभाकार पौधे लगाए जाएंगे। इस मार्ग के निर्माण में करीब 20 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसे चार माह में पूरा किया जाएगा।

वाह विधायक प्रकाश : 20 करोड़ से सड़क चौड़ीकरण का रखा आधार

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि अशोक लाट से मुक्तिधाम गेट तक सड़क फोर लेन हो जाने से जाम और अतिक्रमण से मुक्ति मिलेगी। इससे शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी। पूजन एवं शिलान्यास के दौरान जिलाधिकारी नागेंद्र प्रताप,पालिकाध्यक्ष मालती बासू,विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ एवं पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि अंकित गुप्ता एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी गण उपस्थित थे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वध के लिए भेजे जा रहे 32 पशु बरामद, तीन गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति का कड़ा रुख : बड़े बकाये दार नहीं रहेंगे महफूज

City News Uttar Pradesh

निगरानी समिति की बैठक : लापरवाही पर राज्य मंत्री और विधायक हुये खफा !

City News Uttar Pradesh

अन्ना जानवरों के आतंक से किसान परेशान: बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

रामायण मेला में अयोध्या हनुमान गढ़ी के महंत महाराज राजू दास करगें शिरकत

City News Uttar Pradesh

Banda : आयुक्त का नोडल अधिकारियों को सख्त आदेश, गरीबों का हक नहीं मारा जाना चाहिए…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़