30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : लाल सोना पर डकैती:ओवरलोडिंग में फिर पकड़े गए तीन दर्जन बालू ट्रक…

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में लाल सोना पर डकैती लगातार जारी है। छापामारी अभियान के बावजूद लाल बालू के काले कारोबारी भी नियमों को ढेंगा दिखा रहे हैं। तमाम खनन पट्टाधारी बगैर रवन्ने के परिवहन कराने से बाज नहीं आ रहे। इस काले कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए एक बार फिर खनिज विभाग और प्रशासनिक टीम ने कई क्षेत्रों मे छापामारी कर तीन दर्जन से ज्यादा ओवरलोड बालू लदे ट्रकों को पकड़ लिया। सभी ट्रकों की बालू खाली कराकर उन्हें सम्बन्धित थाना पुलिस के हवाले किया गया है।


गौरतलब हो कि जिले में मची बालू लूट के बीच खनन पट्टाधारक व बालू माफिया एनजीटी और शासनदेशों का उल्लंघन कर बालू खनन कराने में जुटे हैं। ऐसे खनन पट्टाधारक किसी भी नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। ज्यादातर बालू खदानों से बगैर रवन्ने के ओवरलोड ट्रक निकाले जा रहे हैं। इस कालाबाजारी को रोकने के लिए खनिज विभाग और प्रशासनिक टीम लगातार कार्यवाहियां कर रही है लेकिन खनिज कारोबारी बाज नहीं आ रहे। बालू की कालाबाजारी को रोकने के लिए सोमवार को खनिज विभाग और प्रशासनिक टीम ने एक बार फिर छापामारी की। डीएम के निर्देश पर खान निरीक्षक ने मरौली खादर खण्ड संख्या 2 साहू इलेक्ट्रिकल्स स्टोर बड़ीहाट महोबा के रास्ते पर 3 ओवरलोड ट्रक और मरौली खादर खण्ड संख्या 4 बीपी कांस्ट्रक्शन में 2 ट्रकों को बिना वैध परिवहन प्रपत्र के ओवरलोडिंग में पकड़ा है। इन ट्रकों को मटांैध थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इन पट्टाधारकों के खिलाफ भी नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी। उधर, प्रशासनिक टीम ने मरौली खादर के खण्ड संख्या 2, 3 व 4 की जांच की। जांच के दौरान खदान के धरमकांटे के पीछे 10, 13 और 8 ओवरलोड ट्रक पाए गए। इन ट्रकों को मौके पर ही खाली करा दिया गया। खनिज अधिकारी सुभाष सिंह का कहना है कि ओवरलोडिंग किसी भी हाल में नहीं होने दी जाएगी। दोषी पाए जाने वाले खनन पट्टाधारकों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।


अवैध परिवहन की कार्यवाही में पकड़े गए मरौली खादर खण्ड संख्या 2 के साहू इलेक्ट्रिकल स्टोर के खनन पट्टाधारी ने नगर मुख्यालय में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को सारी बागडोर सौंप रखी है। यह सपा नेता खनन के नियमों का उल्लंघन कर राजनीति के जरिए खुलेआम ओवरलोडिंग करा रहा है। सूत्रों का कहना है कि यह नेता खुद के सम्बन्ध पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से जोड़कर बताता है। अधिकारियों और खनिज विभाग पर धौंस जमा कर बालू की कारोबारी में आड़े न आने की धमकी देता है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

देश में पहली बार : कानपुर में दो से छह साल के बच्चों पर कोवाक्सिन का ट्रायल …

डीएम नें 169 जोड़ों के कराये पीले हाथ : जनम-जनम का कराया साथ ! …

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति नें लगाम लगाई : बिना रजिस्ट्रेशन भूगर्भ जल दोहन पर होगी कार्रवाई

City News Uttar Pradesh

थाने में ऑनर किलिंग का तांडव: प्रेमी संग रहने की जिद पर बाप बना जल्लाद, बेटी को उतारा मौत के घाट

City News Uttar Pradesh Desk

खाद के लिए किसान ‘माथा ठोंकने’ को मजबूर: खेतों में पसरा सन्नाटा, सरकारी व्यवस्था पर सवाल

योगी राज 2.0 : भाजपा कल्चर में फिट होने का जितिन प्रसाद ने तोड़ा मिथक, कम समय में जीता शीर्ष नेतृत्व का भरोसा

ब्रेकिंग न्यूज़