26.1 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी ने वैक्सीनेशन में बनाया नया रिकार्ड : 31 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड टीका लगाने वाला देश का पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेशदेश विदेश

यूपी ने वैक्सीनेशन में बनाया नया रिकार्ड : 31 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड टीका लगाने वाला देश का पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश

लखनऊ। कोरोना वायरस संक्रमण के दौर में इस महामारी से बचने के उपाय को लेकर विश्व भर में चर्चा का विषय बने उत्तर प्रदेश ने सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के 31 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड का सुरक्षा कवच दे दिया है। इतनी बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षा कवच देने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है।

यूपी ने वैक्सीनेशन में बनाया नया रिकार्ड : 31 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड टीका लगाने वाला देश का पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश
Uttar Pradesh became the first state in the country to vaccinate more than 31 crore people with Covid

भारत में सर्वाधिक जनसंख्या वाले राज्य उत्तर प्रदेश ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ ही कोरोना वैक्सीनेशन में भी बड़ा मुकाम प्राप्त किया है। ट्रैक, टेस्ट तथा ट्रीट का सीएम योगी आदित्यनाथ का फार्मूला बेहद कारगर साबित हुआ। इसके खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार मिशन मोड में उतरी और प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को हाई अलर्ट मोड पर करने के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ भी बेहद सक्रिय होकर फील्ड में उतरे। उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमितों को आइसोलेट करने के साथ ही उनकी चिकित्सा की व्यवस्था करने के अलावा वैक्सीनेशन पर भी पूरा जोर दिया।

यूपी ने वैक्सीनेशन में बनाया नया रिकार्ड : 31 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड टीका लगाने वाला देश का पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश
Uttar Pradesh became the first state in the country to vaccinate more than 31 crore people with Covid

कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए कोविड टीके का सुरक्षा कवच प्रदान करने के मामले में उत्तर प्रदेश ने रिकार्ड बनाया है। उत्तर प्रदेश अब 31 करोड़ से अधिक कोरोना टीका लगवाने वाला देश का प्रथम राज्य बन गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को ट्वीट कर इस उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की प्रशंसा करने के साथ ही लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीका अवश्य लगवाने की अपील भी की। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश 31 करोड़ से अधिक कोविड डोज का सुरक्षा कवच प्रदान करने वाला देश का प्रथम राज्य बन गया है। यह जीवन रक्षक उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन व स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिबद्धता का प्रतिफल है। कोरोना पर विजय के लिए आप भी टीका जीत का अवश्य लगवाएं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रानी दुर्गावती कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक नें मचा दी धूम : दर्शक गये झूम

विधायक प्रकाश द्विवेदी नें निकाय चुनावों में जीत का पार्टी जनों को दिया अचूक मंत्र

City News Uttar Pradesh

Banda- दुस्साहस: डीएम साहब, राजस्व कर्मियों की मिली भगत से करोड़ों की सरकारी भूमि पर माफियाओं का डाका !

City News Uttar Pradesh

अपराधियों पर नकेल: बैंक और एटीएम के आसपास पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था किया मजबूत

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल के दोनों भाजपा सांसद पार्टी के जन -मन सर्वे कसौटी में फेल ?

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर का ‘पंचायत सदस्यों’ को ‘खुला समर्थन’: बोले दोषी अध्यक्ष पर मेहरबानी क्यों ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़