- विनोद मिश्रा
बांदा। बांदा-चित्रकूट संसदीय सीट पर बसपा की ओर से अभी तक सन्नाटा पसरा है। बहन जी की ओर से भी चुप्पी है। कयास यह लगाये जा रहें हैं की इस सीट पर ब्रह्मण प्रत्याशी भाजपा उतारेगी, जिसकी उसे तलाश है। दरअसल भाजपा और इंडिया गठबंधन अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुके हैं। अब हर किसी की नजर बसपा की ओर है कि बसपा किस प्रत्याशी को लेकर चुनाव मैदान में आती है। अटकलों का बाजार गर्म है।

बांदा चित्रकूट संसदीय सीट पर बसपा ने दो बार जीत दर्ज की है। बसपा के राम सजीवन ने 1996 और 1999 में जीत दर्ज कर नीला परचम फहराया था। इसके 2014 में बसपा के टिकट पर आरके सिंह पटेल चुनाव लड़े थे, उन्हें भाजपा के भैरव प्रसाद मिश्र ने कड़ी शिकस्त दी थी। साल 2019 में बसपा और सपा के बीच गठबंधन होने के कारण संयुक्त प्रत्याशी श्यामा चरण गुप्ता चुनाव मैदान में थे। इस चुनाव में भी बसपा की पराजय हुई। इस बार बसपा नेतृत्व नें अकेले ही चुनाव में उतरने का निर्णय लिया है।सपा कांग्रेस की ओर से पूर्व मंत्री शिव शंकर पटेल और भाजपा ने वर्तमान सांसद आरके सिंह पटेल को चुनाव मैदान में उतारा है। बसपा का कौन प्रत्याशी होगा, अभी तक किसी तरह के स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं।
किसी का नाम चर्चा में न आने के कारण इस बात के भी कयास लगाए जा रहे हैं कि बसपा के पास चुनाव मैदान में उतारने के लिए कोई सशक्त प्रत्याशी नहीं है। अगर बसपा की ओर से कोई प्रत्याशी चुनाव मैदान में आता है तो वह ब्राह्मण चेहरा होगा, क्योंकि इस सीट पर कुर्मी और ब्राह्मणों के बीच हमेशा से मुकाबला होता आया है। इस बार भाजपा और इंडिया गठबंधन ने ओबीसी कार्ड खेला है। इसलिये बसपा ब्रह्मण चेहरे पर दांव लगा सकती है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
