
- विनोद मिश्रा
बांदा। दीपों की जगमगाहट और आतिशबाजी की चमक में नहाया बांदा अब धुएं और जहरीली हवा से जूझ रहा है। दीपोत्सव की दो रातों के उल्लास ने शहर की फिज़ा को इतना प्रदूषित कर दिया कि अब लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। दीपों की रौशनी के बाद की सुबह शहर पर मानो धुंध की नहीं, धुएं की मोटी चादर छा गई।

पर्यावरण विभाग के सूत्रों के अनुसार मंडल मुख्यालय बांदा का एयर क्वालिटी इंडेक्स दीपावली की रात 300 के पार पहुंच गया जो कि “बहुत खराब” श्रेणी में आता है। सोमवार और मंगलवार की रात आतिशबाजी के चलते हवा में धूल, धुआं और रासायनिक कणों की मात्रा कई गुना बढ़ गई।

शहर के हर कोने कालूकुआं, स्टेशन रोड, कटरा बाजार, केवटरा और महेश्वरी मोहल्ले में देर रात तक पटाखों की आवाज़ गूंजती रही। आतिशबाजी का असर इतना गहरा पड़ा कि मंगलवार की सुबह तक हवा में कार्बन डाइऑक्साइड और सल्फर के कण तैरते रहे। पर्यावरण विभाग की माप के मुताबिक शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स औसतन 312 दर्ज किया गया, जो ‘खतरनाक’ स्तर माना जाता है।

बुधवार की सुबह इसमें थोड़ी गिरावट जरूर आई, लेकिन हवा का स्तर 200 से नीचे नहीं उतरा। सुबह-सुबह धुएं से भरे माहौल में लोगों को आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ और गले में खराश जैसी समस्याएं झेलनी पड़ीं। जिला अस्पताल के डॉ. विनीत सचान ने बताया कि “पिछले दो दिनों में सांस और एलर्जी से पीड़ित मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
