24.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
ओपी राजभर का ऐलान : लोकसभा चुनाव 2024 भी सपा के साथ मिलकर लड़ेंगे, यूपी को चार भागों में बांट कर संगठन को बनाएंगे मजबूत
उत्तर प्रदेश

ओपी राजभर का ऐलान : लोकसभा चुनाव 2024 भी सपा के साथ मिलकर लड़ेंगे, यूपी को चार भागों में बांट कर संगठन को बनाएंगे मजबूत

 

लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव भी समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ मिलकर लड़ने का ऐलान किया है।

– प्रेमचंद कश्यप बने सुभासपा के नए प्रदेश अध्यक्ष

उन्होंने कहा कि 2024 में सुभासपा की निर्णायक भूमिका व भागीदारी होगी। विधानसभा चुनाव में पांच लाख वोट और मिला होता तो हम सरकार में होते। अब यूपी को चार भागों में बांट कर संगठन को मजबूत बनाएंगे। महंगाई बेरोजगारी जैसे मुद्दों को उठाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रेमचंद कश्यप को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

ओपी राजभर का ऐलान : लोकसभा चुनाव 2024 भी सपा के साथ मिलकर लड़ेंगे, यूपी को चार भागों में बांट कर संगठन को बनाएंगे मजबूत
OP Rajbhar’s announcement: Lok Sabha elections 2024 will also be fought together with SP, will strengthen the organization by dividing UP into four parts

लखनऊ में आयोजित पार्टी की बैठक में सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी के साथ हमारे गठबंधन में कोई बिखराव नहीं है। हम सभी नेता एक साथ खड़े हैं। शिवपाल यादव हमारे साथ हैं, वह अपनी पार्टी का मजबूत संगठन बनाने जा रहे हैं। दो दिन बाद शिवपाल हमारे साथ बड़े कार्यक्रम में दिखेंगे। हम अपनी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं को सपा गठबंधन के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
ओपी राजभर ने कहा कि भाजपा संविधान को नहीं मानती है। किस न्यायालय या किस सक्षम अधिकारी के आदेश से बुलडोजर चल रहा है। महंगाई और बेरोजगारी से ध्यान भटकाने के लिए सरकार बुलडोजर को आगे कर रही है। भगवा मस्जिद में भी पहुंच गया है। नफरत की राजनीति बंद होनी चाहिए। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा के मामले में कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं। गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सपा-कांग्रेस गठबंधन में ‘बांदा-नरैनी सीट’ कांग्रेस के खाते में ? नवरात्र में ऐलान, टिकट की होड़ तेज

City News Uttar Pradesh Desk

मंत्री स्वतंत्र देव बोले: केन-बेतवा परियोजना में ‘विलंब’ नहीं बर्दाश्त, अफसरों को ‘अल्टीमेटम’

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश के क्षेत्र में हर घर फहरे और लहरेगा तिरंगा

City News Uttar Pradesh

ओवरलोड ट्रक पकड़ना परिवहन अधिकारी को पड़ा भारी: दबंगों ने किया हमला, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विधायक प्रकाश पुनः प्रत्याशी : बांदा का दिल बागवां, शानदार स्वागत

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें कहा कृषि से ही आत्म निर्भरता संभव

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़