22.5 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी चुनाव 2022: मऊ सदर से सुभासपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे बांदा जेल में बंद मुख्‍तार अंसारी, अधिवक्‍ता ने कलेक्‍ट्रेट से लिया नामांकन पत्र
उत्तर प्रदेशराजनीति

यूपी चुनाव 2022: बांदा जेल में बंद डॉन मुख्तार अंसारी ने खरीदा नामांकन पत्र, मऊ सदर से सुभासपा के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव

मऊ। मऊ सदर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 356 से मुख्तार अंसारी के अधिवक्‍ता ने नामांकन का पर्चा खरीद लिया है। इस बाबत बताया कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से मुख्तार अंसारी मऊ सदर से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। मुख्‍तार के वकील दरोगा सिंह ने मुख्तार अंसारी के लिए पर्चा मऊ जिला मुख्यालय से कलेक्ट्रेट परिसर से प्राप्‍त किया तो परिसर में काफी गहमागहमी शुरू हो गई। नामांकन के लिए बांदा जेल से संबंधित प्रपत्र मुख्‍तार अंसारी द्वारा दो सेट में भरा जाएगा। इसके बाद नामांकन दाखिल किया जाएगा।

यूपी चुनाव 2022: मऊ सदर से सुभासपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे बांदा जेल में बंद मुख्‍तार अंसारी, अधिवक्‍ता ने कलेक्‍ट्रेट से लिया नामांकन पत्र
UP Election 2022: Mukhtar Ansari, lodged in Banda Jail, will contest from Mau Sadar on SubhasP’s ticket, Advocate takes nomination papers from Collectorate

वहीं इससे पूर्व सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने भी भाजपा द्वारा बृजेश सिंह को समर्थन देने को लेकर मुख्‍तार अंसारी को समर्थन देने की बात कही तो पूर्वांंचल में नए सियासी समीकरण तय होने की संभावना प्रबल होने लगी थी। इस बाबत बीते मंगलवार को ही मुख्‍तार के अधिवक्‍ता ने अदालत से सुभासपा के टिकट पर मुख्‍तार के चुनाव लड़ने के संदर्भ में अनुमति के लिए पत्र दिया तो मुख्‍तार की ओर से सुभासपा के टिकट पर चुनाव लड़ना फाइनल हो गया था।

यूपी चुनाव 2022: मऊ सदर से सुभासपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे बांदा जेल में बंद मुख्‍तार अंसारी, अधिवक्‍ता ने कलेक्‍ट्रेट से लिया नामांकन पत्र
UP Election 2022: Mukhtar Ansari, lodged in Banda Jail, will contest from Mau Sadar on SubhasP’s ticket, Advocate takes nomination papers from Collectorate

पूर्वांचल की हॉट सीट 356 मऊ सदर विधानसभा का चुनाव माफिया विधायक मुख्तार अंसारी सुभासपा के सिंबल पर छड़ी निशान से लड़ना तय हो गया है। गुरुवार को विधायक के अधिवक्ता दारोगा सिंह ने कलेक्ट्रेट के न्यायालय कक्ष अपर जिलाधिकारी कक्ष से खरीदा। भले ही सुभासपा के जिलाध्यक्ष रामजीत राजभर शीर्ष नेतृत्व से ऐसी कोई सूचना से इंकार कर रहे हो पर तय है कि मुख्तार अंसारी सुभासपा के बैनर से लगातार छठवीं बार विधानसभा पहुंचने के लिए मैदान में उतरेंगे।

यूपी चुनाव 2022: मऊ सदर से सुभासपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे बांदा जेल में बंद मुख्‍तार अंसारी, अधिवक्‍ता ने कलेक्‍ट्रेट से लिया नामांकन पत्र
UP Election 2022: Mukhtar Ansari, lodged in Banda Jail, will contest from Mau Sadar on SubhasP’s ticket, Advocate takes nomination papers from Collectorate

मंगलवार काे विधायक के अधिवक्ता ने एमपी-एमएलए कोर्ट में आवेदन कर नामांकन के लिए सहमति पत्र दाखिल किया था। अधिवक्ता ने कोर्ट से मुख्तार अंसारी के नामांकन के लिए उनके अधिवक्ता, नोटरी वकील, प्रस्तावक, समर्थक व फोटोग्राफर सहित कुल 22 लोगों को बांदा जेल में दाखिल होने की अनुमति मांगी। ताकि उनका दो सेट के नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर एवं उसका सत्यापन बांदा जेल अधीक्षक से कराया जा सके। अभी इस मामले की गुरुवार को सुनवाई हो ही रही थी कि अधिवक्ता ने दो सेट में नामांकन पत्र खरीद कर सियासी गर्मी को बढ़ा दिया। अब लगभग तय है कि मुख्तार अंसारी सुभासपा बैनर से ही चुनावी मैदान में उतरेंगे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा की “पथरी खदान में अवैध खनन” का चैलेंज : डीएम का थर्राना चर्चा का बना विषय ?

City News Uttar Pradesh

बामदेवेश्वर मंदिर: गुफा में छुपा चमत्कार, दर्शन को आते हैं शिवभक्त और नागराज

City News Uttar Pradesh Desk

हमीरपुर : दूसरी जात में विवाह से नाखुश मां ने स्टेज पर जाकर दूल्हे को चप्पलों से पीटा …

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें भाजपा की जीत पर जनता का जताया आभार

City News Uttar Pradesh

पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल द्वारा जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण, मचा हड़कंप

City News Uttar Pradesh

मुख्तार अंसारी की मौत की न्यायिक जांच शुरू : अधिकारी पहुंचे जेल, की पड़ताल

ब्रेकिंग न्यूज़