- विनोद मिश्रा
बांदा। काली देवी मंदिर के पीछे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। फसल की कटाई करने गई महिलाओं की नजर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनते ही आसपास के किसान मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी। मंदिर में दर्शन करने आए कोर्रा कनक के एक ग्रामीण ने शव की शिनाख्त कर बताया कि मृतक उसके गांव का युवक है। जिसके बाद स्वजन पहुंचे। भाई ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
थाना क्षेत्र के यमुना नदी के किनारे बेंदा काली मंदिर के पास फसल की कटाई करने गई महिलाओं ने झाड़ी में एक युवक का शव देखा तो शोर मचाया। किसानों ने पूर्व प्रधान विवेक सिंह को जानकारी दी, जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह, बेंदा घाट चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह पहुंचे। पहचान के लिए मंदिर के माइक से कराया एनाउंस पुलिस ने मंदिर में लगे माइक से शव की पहचान के लिए एनाउंस कराया। जिसके बाद दर्शन करने आए फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र के कोर्रा कनक गांव निवासी रोहित व बृजलाल पहुंच गए। शव देख गांव के 38 वर्षीय बाबर उर्फ बउरा पुत्र स्व. प्रतिपाल सिंह के रूप में शिनाख्त की।

सूचना पर भाई दिनेश पहुंचा उसने पुलिस को बताया कि भाई अविवाहित था और खेती में हाथ बंटाता था। वह रविवार को साइकिल से जौहरपुर में रहने वाले मौसिया प्रभुदयाल सिंह के घर जाने की बात कहकर निकला था। मंदिर में पूजा पाठ भी कराता था। दिनेश ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है। बेटे की मौत की खबर पाकर मां पुष्पपतिया का हाल बेहाल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता चलेगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
