City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे उद्घाटन से पहले पर पुल से 40 फीट नीचे गिरी पेट्रोलिंग इनोवा कार, चार सुरक्षा कर्मी हुए घायल
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे उद्घाटन से पहले पर पुल से 40 फीट नीचे गिरी पेट्रोलिंग इनोवा कार, चार सुरक्षा कर्मी हुए घायल

  • विनोद मिश्रा

हमीरपुर। निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर यूपीडा की गश्ती इनोवा कार बुधवार रात जंगली जानवर को बचाने के चक्कर में बैरीकेडिंग व दस खंभे तोड़ते हुए पुल से नीचे जा गिरी। जमीन से पुल की ऊंचाई करीब 40 फीट बताई जा रही है। वहीं इस कार में सवार चार सुरक्षा कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राठ सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां हालत में सुधार न होने पर तीन को झांसी स्थित मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया।

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे उद्घाटन से पहले पर पुल से 40 फीट नीचे गिरी पेट्रोलिंग इनोवा कार, चार सुरक्षा कर्मी हुए घायल
Before the inauguration of Bundelkhand Expressway, the patrol car fell 40 feet below the bridge, four security personnel injured

यूपीडा सहायता की इनोवा कार में बैठे चार सुरक्षाकर्मी पेट्रोलिंग के बाद राठ जा रहे थे। तभी इटैलियाबाजा गांव के पास निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे (पुल संख्या 146) के पास पहुंचे थे कि अचानक जंगली जानवर कार के सामने आ गया। उसे बचाने में गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पुल की बैरीकेडिंग तोड़ती हुई नीचे जा गिरी।

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे उद्घाटन से पहले पर पुल से 40 फीट नीचे गिरी पेट्रोलिंग इनोवा कार, चार सुरक्षा कर्मी हुए घायल
Before the inauguration of Bundelkhand Expressway, the patrol car fell 40 feet below the bridge, four security personnel injured

इस हादसे में सुरक्षा कर्मी हीरा सिंह निवासी पठानपुरा, हरि कुमार निवासी पठानपुरा, अमित परिहार निवासी मझगवां, रामदास निवासी पठानपुरा (राठ) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को राठ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां इलाज के दौरान तीन की हालत गंभीर होने पर झांसी रेफर कर दिया है। वहीं, गुरुवार सुबह घटना की जानकारी होने के बाद मोहम्मद अफताफ सुरक्षा अधिकारी, सह सुरक्षा अधिकारी कृष्ण प्रमोद मिश्रा ने जरिया थाना में जानकारी दी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

व्यापारी के बेटे के अपहरण की कोशिश नाकाम : बालक को बहला कर ले जा रहा था आरोपी

बुंदेलखंड में चुनाव अभियान को धार देगी भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष का सांसद-विधायकों के साथ मंथन

City News Uttar Pradesh

फीस वृधि को लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा हुआ धरना -प्रदर्शन : कालेज हुआ बंद

बांदा के मोहल्लों में खुले हैं ‘प्राइवेट’ जल संस्थान: आरओ के नाम पर बिक रहा ‘दूषित’ पानी

डीएम दीपा रंजन नें खटान पेयजल योजना देखी : मैन पावर बढ़ाने के दिये निर्देश

City News Uttar Pradesh

डीएम अमित आसेरी के लिये बांदा ‘कांटों भरा ताज’? या साबित कर देंगे की वह हैं ‘कुशल बादशाह’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़