31.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
होटल में देह व्यापार : मालिक, मैनेजर व दलाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज, छापा मारकर पकड़ी दो युवतियां
उत्तर प्रदेश

होटल में देह व्यापार : मालिक, मैनेजर व दलाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज, छापा मारकर पकड़ी दो युवतियां

  • ब्यूरो रिपोर्ट

चित्रकूट। जिले में देह व्यापार का धंदा फल-फूल रहा है। ताजा मामला सिरसावन के पास स्थित रामदरबार होटल का है। जहा पकड़े गए देह व्यापार में होटल मालिक, मैनेजर और दलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने मैनेजर और दो युवतियों को गिरफ्तार कर लिया है। युवतियां पश्चिम बंगाल की हैं। मध्य प्रदेश के चित्रकूट के नयागांव सीओ आशीष जैन ने बताया कि रामदरबार होटल में देह व्यापार की सूचना मिल रही थी।

होटल में देह व्यापार : मालिक, मैनेजर व दलाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज, छापा मारकर पकड़ी दो युवतियां
Prostitution in hotel: FIR lodged against owner, manager and pimp, two girls caught in raid

ग्राहकों से युवतियों के जबरन रुपये, अंगूठी और चेन आदि छीनने की भी शिकायतें मिल रहीं थी। इस पर बुधवार को एक सिपाही को ग्राहक बनाकर भेजा। पुख्ता जानकारी होने के बाद मझगवां थाने की पुलिस टीम के साथ छापा मारा। होटल में देह व्यापार में संलिप्त पश्चिम बंगाल की दो युवतियां मिलीं। युवतियों ने बताया कि यहां कई अन्य जगह की युवतियां भी बुलाई जाती हैं। इस होटल में कई साल से देह व्यापार चल रहा है।


सीओ ने बताया कि होटल मालिक सतीश जैन, मैनेजर भूपेंद्र परिहार और दलाल राजू पाल के खिलाफ देह व्यापार कराने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मैनेजर को पकड़ लिया गया है। दलाल राजू भाग गया है। मालिक की तलाश की जा रही है। होटल के एक माह के सीसीटीवी फुटेज देखे गए हैं। इसमें पता चला है कि कई प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों, कई जिलों व अन्य जगह की युवतियां भी यहां आती हैं। ग्राहकों से मोटी रकम ऐंठी जाती है।

– कई होटल है रडार पर

कर्वी से लेकर सीतापुर व चित्रकूट मप्र क्षेत्र के कई होटलों और गेस्टहाउसों में इस तरह के अनैतिक कार्य की सूचना पुलिस को मिल रही है। सीओ आशीष जैन ने कहा कि कई अन्य होटल व गेस्ट हाउस के भी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे। इधर कर्वी कोतवाल गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि शहर के होटलों की समय-समय पर जांच कराई जाती है। इस तरह की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

राष्ट्रीय आविष्कार परीक्षा : ग्यारह छात्रों को मिला सर्वश्रेष्ठता का तमगा

City News Uttar Pradesh

निजीकरण बर्दाश्त नहीं, बिजली कर्मियों ने दिया धरना, 15 दिसंबर को करेंगे विशाल प्रदर्शन

City News Uttar Pradesh

दिल्ली की सियासत में अखिलेश यादव ने बनाई पकड़: अब यूपी की राजनीति में लेने पड़ेंगे कुछ अहम फैसले

यूपी : डीजीपी मुकुल गोयल पर योगी सरकार ने की बड़ी कार्रवाई, पद से हटाकर बनाया गया डीजी नागरिक सुरक्षा

बांदा पालिका कर्मियों में खुशियों की हिलोरें : अध्यक्ष पर भाजपा का पलटवार ! …

City News Uttar Pradesh

अखिलेश की दी टिकट को कुख्यात डकैत रहे ददुआ के बेटे ने ठुकराया, मानिकपुर सीट से चुनाव लड़ने से किया इन्कार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़