City News Uttar Pradesh
इज्जत के नाम पर बेटी का कत्ल : ऑनर किलिंग में मां-बाप और नाना गिरफ्तार, दर्ज कराया था झूठा मुकदमा
उत्तर प्रदेश

इज्जत के नाम पर बेटी का कत्ल : ऑनर किलिंग में मां-बाप और नाना गिरफ्तार, दर्ज कराया था झूठा मुकदमा

  • ब्यूरो रिपोर्ट

चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के गांव में तीन जून 2022 को हुई किशोरी की हत्या का मामला ऑनर किलिंग का निकला है। पुलिस ने माता-पिता और नाना को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। किशोरी की हत्या नाना ने मुंह दबाकर की थी। यही नहीं, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों को जेल भेज दिया था। इन दिनों एक युवक जमानत पर है।

इज्जत के नाम पर बेटी का कत्ल : ऑनर किलिंग में मां-बाप और नाना गिरफ्तार, दर्ज कराया था झूठा मुकदमा
Murder of daughter in the name of honor: parents and maternal grandfather arrested in honor killing, filed false case

सीओ शीतला प्रसाद पांडेय के अनुसार, किशोरी को उसके परिजनों ने घर में हरिया (इलाहाबाद) निवासी नदीम के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। नदीम गांव के बाहर चल रहे सड़क निर्माण कार्य का सुपरवाइजर था। गुस्साए परिजनों ने किशोरी को बुरी तरह पीटा, इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे एक निजी कार में अस्पताल ले गए। जिस समय माता-पिता किशोरी को अस्पताल में दाखिल कराने की बात करने अंदर गए थे, तभी कार में बैठे नाना ने उसका मुंह दबा दिया।

– लखनऊ भेजा गया था विसरा

पोस्टमार्टम की प्रथम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की बात आई थी। परिजनों ने नदीम व गांव के विपुल मिश्रा समेत तीन पर दुष्कर्म व हत्या का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने नदीम व विपुल को गिरफ्तार किया था। किशोरी के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद विसरा लखनऊ भेजा था।

– मुंह दबाकर हुई थी हत्या

विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ की रिपोर्ट में बताया गया कि मृतका का मुंह दबाकर हत्या की गई है। सीओ ने बताया कि जांच के दौरान शक की सुई परिजनों की ओर घूम रही थी। विसरा रिपोर्ट के बाद परिजनों से सख्ती से पूछताछ की तो ऑनर किलिंग का खुलासा हुआ। नदीम और किशोरी के संबंध थे। तक़रीबन 11 माह बाद जमानत पर छूटे विपुल का कहना है कि उसे झूठा फंसाया गया था। उसने बार-बार यह बात कही थी, लेकिन किसी ने सच नहीं माना। मैं तो हंगामे के बाद पीड़ित परिवार की मदद करने गया था

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दुर्घटना: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से पीआरडी कर्मी समेत दो की मौत, चालक घायल, अनियंत्रित होकर जीप खंती में पलटी

City News Uttar Pradesh

शिक्षकों पर बैंक वसूली का शिकंजा : कोर्ट के फैसले के बाद कसा शिकंजा

चित्रकूट : रेलवे ट्रैक के पास पड़ा था किसान का शव, छह किमी दूर खेत पर मिला खून

City News Uttar Pradesh

यूपी चुनाव 2022 : सपा ने जारी की 39 उम्मीदवारों की सूची, जेल में बंद गायत्री की पत्नी को अमेठी से बनाया उम्मीदवार

City News Uttar Pradesh

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव : मायके पक्ष ने दहेज उत्पीड़न व हत्या का लगाया आरोप

बांदा शहर में ‘झाडू’ की जगह चलेगी टेक्नॉलजी: मशीनों से ‘शहर होगा स्वच्छ’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़