City News Uttar Pradesh
दहेज की बलि चढ़ी नवविवाहिता: ससुराल पक्ष पर लगाया गंभीर आरोप, 6 पर मुकदमा
उत्तर प्रदेश

दहेज की बलि चढ़ी नवविवाहिता: ससुराल पक्ष पर लगाया गंभीर आरोप, 6 पर मुकदमा

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खटौरा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जनपद चित्रकूट के थाना पहाड़ी अंतर्गत ग्राम नांदी निवासी बरमदीन मौर्य ने बताया कि उनकी बेटी रत्ना देवी का विवाह इसी साल 22 फरवरी 2023 को ग्राम खटौरा निवासी राजेंद्र मौर्य के साथ हुआ था।

दहेज की बलि चढ़ी नवविवाहिता: ससुराल पक्ष पर लगाया गंभीर आरोप, 6 पर मुकदमा

विवाह के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा पांच लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर रत्ना का मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया जाने लगा। पीड़िता ने कई बार फोन के माध्यम से अपने पिता और भाइयों को ससुराल में हो रही प्रताड़ना की जानकारी दी थी। परिजनों के अनुसार, 14 दिसंबर 2024 को रत्ना ने पिता को फोन पर ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट की जानकारी दी थी। इसके बाद, समझौते के बहाने ससुराल पक्ष ने मामले को दबाने की कोशिश की। 16 दिसंबर 2024 को रत्ना की मौत की सूचना परिजनों को दी गई। पिता बरमदीन मौर्य का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी शाम 6 बजे दी गई, जबकि यह घटना दोपहर 3:30 बजे की बताई गई।

बांदा में दरोगा को गोली मारने की धमकी: तीन पर मुकदमा हुआ दर्ज

पीड़ित पिता ने दामाद राजेंद्र मौर्य, ससुर लालमन मौर्य, सास तारा देवी, देवर दीपक मौर्य, ननद सन्नो देवी और बहनोई मान सिंह के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कहा है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी, और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

News : हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा: आजमगढ़, मुंबई और हरियाणा से लखनऊ गए थे छह शूटर…

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्वारा ‘विकास’ का लोकार्पण: जनता को ‘समर्पित’ की ‘सीसी रोडें’

City News Uttar Pradesh

चंद्रावल का जलप्रलय: 35 गांवों का संपर्क टूटा, प्रशासन ने उतारे होमगार्ड व गोताखोर

City News Uttar Pradesh Desk

विधायक प्रकाश खफा : सेनेटरी नैपकिन इकाइयां क्यों हैं निष्क्रिय ? …

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें कहा : जन सेवा ही मेरी भीष्म प्रतिज्ञा !

मेडिकल कालेज से सात डाॅक्टर चले गए, आठ ने नहीं संभाला काम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़