![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। कर्वी में व्यापारी के घर दिनदहाड़े लूट और हत्या की घटना ने जिले के व्यापारी वर्ग को हिलाकर रख दिया है। गल्ला व्यापारी शिवनरेश अग्रहरि के घर अज्ञात डकैतों ने घुसकर न केवल लूट की, बल्कि व्यापारी की 14 वर्षीय बेटी मुस्कान की गला रेतकर हत्या कर दी। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद से पुलिस की नाकामी स्पष्ट नजर आ रही है, क्योंकि लूट और हत्या के मामले में अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है।

घटना के बाद से पूरे चित्रकूट मण्डल के व्यापारियों में रोष व्याप्त है। व्यापारी संगठन के नेताओं ने इस घटना को लेकर 25 नवम्बर को कर्वी कूच करने का निर्णय लिया है, ताकि शासन और प्रशासन पर दबाव डाला जा सके। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन ने अपनी कई प्रमुख मांगें प्रशासन के सामने रखी हैं। संगठन के प्रमुख ने आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बाल कृष्ण त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा, “यह घटना न केवल व्यापारी समुदाय के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए खौफनाक है। पुलिस का ढीला रवैया इस मामले में और भी ज्यादा चिंता का कारण बना है। हम चाहते हैं कि दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दी जाए।“

संगठन की मांग है, की डकैती और हत्या के मामले का शीघ्र खुलासा कर अपराधियों को सख्त सजा दी जाए तथा पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा व सुरक्षा प्रदान की जाए। और संबंधित थाना-कोतवाली के समस्त स्टाफ को निलंबित किया जाए। व्यापारी संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर इन मांगों पर त्वरित कार्रवाई नहीं की जाती है तो 25 नवम्बर को कर्वी में व्यापारी वर्ग बड़ा आन्दोलन करेगा। और इस आन्दोलन की जिम्मेदारी पूरी तरह से शासन और प्रशासन की होगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
