City News Uttar Pradesh
यातायात व्यवस्था बदहाल: शहर में जाम के झाम से राहगीर परेशान, प्रशासन की सुस्ती पर सवाल
उत्तर प्रदेश

यातायात व्यवस्था बदहाल: शहर में जाम के झाम से राहगीर परेशान, प्रशासन की सुस्ती पर सवाल

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर में जाम की समस्या अब न केवल आम जनता बल्कि प्रशासन के लिए भी चुनौती बन गई है। मुख्य मार्गों पर यातायात की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि लोग घंटों फंसे रहते हैं। खासतौर पर स्टेशन रोड, कालू कुआं ओवरब्रिज, और बस स्टॉप रोड जैसे इलाकों में “जाम अब आम” हो गया है।

यातायात व्यवस्था बदहाल: शहर में जाम के झाम से राहगीर परेशान,  प्रशासन की सुस्ती पर सवाल

शहर में यातायात नियमों का पालन न होना जाम का सबसे बड़ा कारण है। सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहन, ई-रिक्शा चालकों की मनमानी, और अतिक्रमण की समस्या ने हालात और बदतर कर दिए हैं। ई-रिक्शा चालक सवारियों को बीच सड़क पर बैठाते और उतारते हैं, जिससे ट्रैफिक जाम हो जाता है।

यातायात व्यवस्था बदहाल: शहर में जाम के झाम से राहगीर परेशान,  प्रशासन की सुस्ती पर सवाल

शहर के बाजारों में सड़क के दोनों किनारे स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण ने ट्रैफिक को बेहाल कर दिया है। दुकानदारों ने फुटपाथ और सड़कों पर सामान रखकर राहगीरों और वाहनों के लिए जगह कम कर दी है। ड्यूटी पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मी जाम को हटाने का प्रयास करते हैं, लेकिन यह प्रयास स्थायी समाधान नहीं है।

यातायात व्यवस्था बदहाल: शहर में जाम के झाम से राहगीर परेशान,  प्रशासन की सुस्ती पर सवाल

प्रशासन की ओर से समस्या को लेकर ठोस कदम उठाने में अब तक उदासीनता दिखाई दी है। राहगीरों और वाहन चालकों का कहना है कि इस समस्या के चलते उन्हें प्रतिदिन दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार स्कूल जाने वाले बच्चे, ऑफिस के कर्मचारी, और एंबुलेंस तक जाम में फंस जाते हैं।

यातायात व्यवस्था बदहाल: शहर में जाम के झाम से राहगीर परेशान,  प्रशासन की सुस्ती पर सवाल

शहरवासियों का कहना है कि प्रशासन को इस समस्या को गंभीरता से लेना चाहिए और इसे स्थायी रूप से हल करने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए। शहर में जाम की समस्या आम लोगों के जीवन को प्रभावित कर रही है। यदि प्रशासन जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाता है, तो स्थिति और खराब हो सकती है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र की शराब कारोबारियों पर ‘गाज’ : 16सौ लीटर अवैध शराब जब्त, 83 पर मुकदमें

City News Uttar Pradesh

जिले में रेकॉर्ड तोड़ गर्मी: पारा पहुंचा 50 के करीब, बिलबिला रहा जनजीवन

डीएम जे. रीभा के निरीक्षण से हड़कंप : विकास कार्यों की अव्यवस्था पर “कसा शिकंजा”

City News Uttar Pradesh

यूपी में कोरोना का कहर : बीते 24 घंटे में 27357 नए संक्रमित केस सामने आये, 120 की हुई मौत ..

विधायक प्रकाश की स्वास्थ्य सेवाओं पर डिप्टी सीएम तल्ख वार्ता: बोले- घोषणा को करें सार्थक

City News Uttar Pradesh

फसलों पर ठंड औऱ कोहरे का पड़ने लगा डाका : किसान चिंता में डूबे

ब्रेकिंग न्यूज़