
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सर्किट हाउस में आयोजित की गई। अध्यक्षता सांसद बांदा-चित्रकूट कृष्णा देवी शिवशंकर पटेल ने की। इस दौरान सांसद हमीरपुर-महोबा अजेन्द्र सिंह लोधी, जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद और अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। बैठक में विकास कार्यों की प्रगति और पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों की समीक्षा की गई।

सांसद कृष्णा पटेल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े कार्यों को तय समय और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। सड़क मरम्मत और निर्माण कार्यों पर विशेष जोर दिया गया। तिन्दवारी और बबेरू मार्ग की मरम्मत 30 नवंबर तक पूरी करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा कमासिन, मियां बरौली, औगासी, और सिकरी मार्ग की सड़कों को भी शीघ्र सुधारने के आदेश दिए गए।

बैठक में बांदा माइनर केन कैनाल की नहर पटरी पर निष्प्रयोज्य भूमि के अतिक्रमण को रोकने के निर्देश दिए। साथ ही सड़कों के किनारे बने मकानों के लिए सरकारी भूमि का चिन्हांकन करने और अतिक्रमण रोकने के आदेश दिए गए। सांसद ने जल जीवन मिशन के तहत गांवों में पानी आपूर्ति सुनिश्चित करने और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत दिसंबर तक पूरा करने की बात कही। बैठक में बताया गया कि जिले में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए 70 क्लस्टर बनाए गए हैं।

अब तक 8 हजार मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में 190 हेल्थ वेलनेस सेंटर्स पर सीएचओ की तैनाती की गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण और शहरी) के तहत पात्र लाभार्थियों को पारदर्शिता के साथ आवास देने, डेंगू की रोकथाम के लिए साफ-सफाई और फॉगिंग अभियान तेज करने, और बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए कदम उठाने पर जोर दिया गया।

जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि योजनाओं का लाभ जनता तक पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से पहुंचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी अपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए। बैठक में जिलाधिकारी नागेंद्र प्रताप, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह, विधायक नरैनी ओममणि वर्मा, विधायक बबेरू विशंभर यादव, मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य समेत कई जिला स्तरीय अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख और समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
