City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : जिले में 95 ग्राम पंचायतों में 20 जून को होगी पहली बैठक …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले की 95 ग्राम पंचायतों में शपथ ग्रहण व पहली बैठक आयोजित कराने का कार्यक्रम जारी हो गया है। 20 जून को प्रथम बैठक के साथ ही इनका कार्यकाल शुरू हो जाएगा। शपथ ग्रहण के लिए ब्लाकवार अधिकारी नामित किए गए हैं।


पंचायत चुनाव में जिले की 469 में 95 ग्राम पंचायतों का कोरम पूरा नहीं हो पाया था। जिसके चलते इनमें ग्राम प्रधान व सदस्यों की शपथ एवं पहली बैठक नहीं आयोजित हुई थी। रिक्त पदों के लिए 12 जून को मतदान व 14 जून को मतगणना करायी गई। अब इन सभी ग्राम पंचायतों में प्रधान व सदस्यों की शपथ एवं पहली बैठक आयोजित कराने का कार्यक्रम जिलाधिकारी द्वारा जारी कर दिया गया है।

जिला पंचायतराज अधिकारी सर्वेश कुमार पांडेय ने बताया कि 18 व 19 जून तक शपथ कराई जाएगी। 20 जून को प्रथम बैठक सभी 95 ग्राम पंचायतों में होगी। जिलाधिकारी ने इन सभी ग्राम पंचायतों के संघटन की अधिसूचना जारी कर दी है। शपथग्रहण के लिए ब्लाकवार अधिकारी भी नामित कर दिए गए हैं। कोविड नियमों के पालन के साथ प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों को बीडीओ कांफ्रेसिग वर्चुअल माध्यम से शपथ दिलायी जाएगी। इसके बाद से सभी अपने-अपने क्षेत्रों में विकास करा सकेंगे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश नें पीएम मोदी से जुड़ने की बताई तकनीकि : नमो ऐप अपनाने की किया अपील

City News Uttar Pradesh

डॉक्टर पति की दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार ? 31 दिन में रिश्तों का ‘कत्ल’ !

City News Uttar Pradesh

पंचायत राज विभाग में खेल: सफाई कर्मियों की ड्यूटी अफसरों के घर, भ्रष्टाचार की खुली पोल !

City News Uttar Pradesh

मंडलायुक्त अजीत कुमार का कड़ा रुख: बोले- प्रशासनिक व्यवस्था में ढिलाई नहीं होगी बर्दाश्त

City News Uttar Pradesh

बांदा में मिलावट खोरी चरम पर: जहर बनकर बिक रहा खानपान, छापेमारी में बड़ा खुलासा

City News Uttar Pradesh

बांदा में पोलियो ड्रॉप अभियान शुरू: 2.87 लाख बच्चों को दवा का लक्ष्य हर घर तक

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़