City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : पंचायत चुनाव में नौटंकी, पशु आरोग्य मेला में विधायक नें गाई गौ माता कि बिरादरावली ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पंचायत चुनाव क्या आये नेताओं की नौटंकियों का दौर भी शुरू हो गया। भाजपा सरकार भी ग्रामीणों की हमदर्द बन योजनाओ के क्रियान्वन पर हांक लगा रही है! इसी क्रम में बबेरू में पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेलाका आयोजन हुआ। इलाके के विधायक चंद्रपाल कुशवाहा जो अपनी कथित निष्क्रियता के लिये क्षेत्र में मशहूर है! उन्होनें गो पूजन के बाद सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि गाय हमारी माता है इसके अवयव शरीर व जमीन को पोषित करने वाले हैं। किसान गोपालन कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। मेला में 100 से अधिक मवेशियों का इलाज किया गया।


विकासखंड के ग्राम शिव में पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लाखन सिंह ने बताया कि 73 मवेशियों का उपचार किया गया। नौ जानवरों का बधियाकरण किया। पांच पशुओं का बीमा किया गया। उन्होंने सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। टीकाकरण, बधियाबीमा, कृत्रिम गर्भाधान के साथ-साथ मेला में हरा चारा बोने के लिए किसानों को प्रेरित किया गया। पशुपालन के बारे में भी जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने विधायक को ज्ञापन सौंपकर बताया कि गांव में तालाबों का पट्टा न किया जाए क्योंकि तालाब में दवा छिड़काव हो जाता है जिससे जानवरों के मुंह पर छाले पड़ते हैं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रतिनिधि अंकित बोले: राम के काम में ‘लापर वाही’ नहीं बर्दाश्त, निरीक्षण में कड़ा रुख

बांदा में सड़कों पर गड्ढों का जख्म मांग रहे हैं, मरम्मत का मरहम

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें कहा मुख्यमंत्री योगी बुंदेलखंड की कृषि बना रहे समृद्ध

दानवीर की “दिल दरियावादी से झूमा कैप्टन का जन्म व विद्यालय का स्थापना दिवस”

City News Uttar Pradesh

हार्पर क्लब में नए बहुउद्देशीय हाल का डीएम अनुराग ने किया लोकार्पण

City News Uttar Pradesh

बड़ी कार्रवाई: कमिश्नर, डीएम सहित आठ अधिकारी हुए तलब, जन सूचना कानून का पालन न करना पड़ा महंगा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़