23.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
नीचे आया पारे का ग्राफ : गर्मी से जनता को थोड़ी मिली राहत
उत्तर प्रदेश

नीचे आया पारे का ग्राफ : गर्मी से जनता को थोड़ी मिली राहत

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। लगातार ऊपर की ओर जा रहे पारे के ग्राफ में रविवार को गिरावट देखने को मिली। भोर में बदल भी गरजे और बूंदा बांदी हुई। अधिकतम तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत रही। हालांकि, दिन में धूप की तपिश बरकरार रही।

नीचे आया पारे का ग्राफ : गर्मी से जनता को थोड़ी मिली राहत

फरवरी के अंत से ही तापमान तेजी से बढ़ने लगा था। इसके बाद मार्च में तापमान में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई। शुक्रवार और शनिवार को बांदा ज्यादा गर्म रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रहा था, जो सामान्य से 6.6 डिग्री अधिक था।

नीचे आया पारे का ग्राफ : गर्मी से जनता को थोड़ी मिली राहत

गर्मी में बढ़ोतरी की वजह से पंखे अपने रफ्तार पर चलने लगे थे। कई लोगों ने एसी तक का सहारा लेना शुरू कर दिया था, लेकिन शनिवार को राहत रही। 2.4 डिग्री की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखने को मिली। शनिवार को न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री था, जो रविवार को बढ़कर 20.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। कृषि विश्व विद्यालय के मौसम वैज्ञानिक दिनेश साहा ने बताया कि पहाड़ी इलाकों में बर्फवारी की वजह से तापमान में कमी आई है। फिलहाल कुछ दिनों तक मौसम का यही रुख रहने के आसार हैं।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रतिनिधि अंकित द्वारा ‘लापरवाही’ पर फटकार: नहरिया निर्माण’ पर हुए सक्रिय

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश को आया गुस्सा : महाराजा खेत सिंह की शीघ्र लगेगी अब नई मूर्ति

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें दिये सख्त निर्देश: सरकार की योजनाएं नहीं हों ढेर

City News Uttar Pradesh

योगी सरकार की तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 3 जून को : 70,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं को जमीन पर उतारने की तैयारी

डीएम अनुराग नाराज : पीएम आवासों की प्रगति खराब, सभी बीडीओ को नोटिस ! …

City News Uttar Pradesh

Banda : बेसिक शिक्षा अधिकारी लापरवाह !, मतदान कर्मियों को होगी दिक्कत, 743 परिषदीय स्कूलों में नहीं विद्युत संयोजन …

ब्रेकिंग न्यूज़