26.1 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : बालू खदान में युवक की हत्या से सनसनी, भारी पुलिस फोर्स तैनात …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अवैध बालू खनन एवं परिवहन के चलते एक युवक की खदान पर हत्या कर दी गई। जिले के नरैनी कोतवाली क्षेत्र में बालू खदान के कर्मचारी की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई हत्या की सूचना पर कोतवाली की पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल को छावनी में बदल दिया। एसडीएम और सीओ ने मौके पर लोगों के बयान दर्ज किए हैं।


कोतवाली क्षेत्र के लहुरेटा गांव की केन नदी में कात्यायिनी ग्रुप द्वारा बालू का खनन कार्य किया जा रहा है। बालू ठेकेदारों द्वारा बनाये गए चेक पोस्ट पर सुबह लगभग साढ़े 9 बजे यहां तैनात कर्मचारी सुभम सिंह उर्फ रवि (25) पुत्र विनोद सिंह, निवासी ग्राम मतेथू थाना सुरयावा जिला भदोही की अज्ञात व्यक्ति ने लगभग 15 किलोग्राम वजन के पत्थर को सिर में पटक दिया और खेतों के रास्ते मौके से फरार हो गया।


पत्थर से घायल युवक ने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। घटना के समय इस चेक पोस्ट पर दो प्राइवेट सुरक्षा गार्ड लाठी लिये मौजूद थे। ये दोनों गार्ड लहुरेटा गांव के बताए जा रहे हैं। इन्हीं सुरक्षा गार्डों में एक अजय ने घटना के बाद मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को फोन पर दी।


पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन कुमार, कोतवाली प्रभारी सविता श्रीवास्तव भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल को पुलिस छावनी में तब्दील कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। घटना के पीछे स्थानीय लोगों को अवैध खनन व परिवहन न करने देना वजय बताई जा रही है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, बच्ची समेत तीन झुलसीं

City News Uttar Pradesh

सवा सौ साल ‘बूढ़ा’ बरियारपुर ‘बांध’ के ‘ढहनें’ का खतरा: तकनीकी समिति ‘बोल’ चुकी ‘हाथ’ लगाना भी ‘पाप’ !

City News Uttar Pradesh Desk

कांग्रेस में भी टिकटों के लिये नामों की सुगबुगाहट शुरू, चालें हुई तेज ! …

City News Uttar Pradesh

ज्वाला क्रिकेट कप : ग्रेटर नोएडा ने मैहर टीम को पराजित कर फाइनल में किया प्रवेश

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें सुशासन दिवस पर पीएम, सीएम के कर्मयोग की किया व्याख्या

City News Uttar Pradesh

प्रधानमंत्री मोदी ने महाकुंभ आलोचकों पर साधा निशाना, बोले- ‘गुलामी की मानसिकता में फंसे लोग

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़