City News Uttar Pradesh
अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण : हम न सुधरेंगे की चाल
उत्तर प्रदेश

अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण : हम न सुधरेंगे की चाल

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अटल आवासीय विद्यालय के निर्माण कार्यों की आयुक्त स्तर पर फिर समीक्षा की खानापूरी हुई। निर्माण कार्य में शिथिलता एवं गुणवत्ता विहीन की शिकायतें पुनः मीठी झिड़की से शांत हुई। कार्यदाई संस्था हम न सुधरेंगे की तर्ज पर अंगद का पैर बनीं हुई है। बांदा के सदर तहसील के ग्राम अछरौंड़ में यह विद्यालय निर्माणाधीन है।

अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण : हम न सुधरेंगे की चाल
Construction of Atal Residential School: We will not improve

आयुक्त ने ऐकेडमिक ब्लाक, ब्वायज हास्टल, गल्र्स हास्टल, प्रिसिंपल रेजीडेन्स, टाइप-3ए रेजीडेन्स, टाइप-3बी रेजीडेन्स, टाइप-3सी रेजीडेन्स, टाइप-1 रेजीडेन्स, टाइप-2 रेजीडेन्स, सब स्टेशन, अण्डर ग्राउण्ड टैंक, एसटीपी,बाउन्ड्री वाॅल की गहनता से समीक्षा की। निर्देश दिये कि सभी कार्यों को गम्भीरता पूर्वक लेते हुए गुणवत्ता के साथ समस्त शेष बचे कार्यों को प्रत्येक दशा में 15 अप्रैल तक पूर्ण करायें।

अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण : हम न सुधरेंगे की चाल
Construction of Atal Residential School: We will not improve

बैठक में अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग द्वारा बताया गया कि ऐकेडमिक ब्लाक, प्रधानाचार्य आवास का निर्माण कार्य तथा टाइप-3ए व बी ब्लाक, टाइप-2 के कार्य तथा अण्डर ग्राउण्ड टैंक, सब स्टेशन के निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। आयुक्त ने निर्देश दिये कि अवशेष सभी कार्यों प्रत्येक दशा में शीघ्र पूर्ण करायें। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि स्थापित किये जाने वाले ट्रान्सफार्मर की गुणवत्ता व तकनीकी परीक्षण कर लें।

इसके साथ ही विद्युत विभाग द्वारा विद्युत कनेक्शन दिये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करें। कराना उन्होंने निर्देश दिये कि वृक्षारोपण का कार्य भी वन विभाग के सहयोग से कराया जाए। उन्होंने पूर्व की भांति फिर चेतावनी दी कि यदि विद्यालय कार्य में क्वालिटी में कमी पर सम्बन्धित के विरूद्ध कडी कार्यवायी की जायेगी। कार्य की प्रगति में तेजी के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण करानें को फिर कहा।


आयुक्त ने निर्माणाधीन कार्य के साथ विद्युत सब स्टेशन हेतु ट्रान्सफार्मर को शीघ्र स्थापित किये जाने, पेयजल की व्यवस्था हेतु जल संस्थान के अधिशाषी अभियंता को स्थल का निरीक्षण एवं सर्वे कर स्टीमेट देने ,सीवर लाइन के कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश को दोहराया। उन्होंने श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि विद्यालय के लिए फर्नीचर एवं अन्य व्यवस्थाओं को पूरा करें।
बैठक में डीएम दीपा रंजन, सुनील कुमार सिंह अधिशाषी अभियंता निर्माण खण्ड (भवन)लोक निर्माण, उप श्रम आयुक्त, सहित जल निगम, विद्युत आदि कार्यदायी संस्था के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : कोरोना हांफा, 224 ने दी कोरोना को मात, 295 मिले नए संक्रमित …

कानूनी शिक्षा में लड़कियों को मिले आरक्षण : पीएम को पूर्व भाजपा अध्यक्ष नें लिखा पत्र

मंत्री रामकेश नें बताया 9 लाख 31 हजार 629 बाढ़ पीड़ितों को दी गई राहत सहायता

City News Uttar Pradesh

यूपी : निर्धारित रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति न होने पर मुख्यमंत्री योगी हुए सख्त, बोले- जो भी व्यवस्था जरूरी हो वह तत्काल की जाए

बांदा की ‘अगस्त क्रांति’: तुर्रा में ‘रेल पटरी’ उखाड़ी, 21 कोड़ों की सजा मिली

City News Uttar Pradesh Desk

बालू ‘अवैध खनन’ में बांदा एवं हमीरपुर ‘सिरमौर्य’: एनजीटी नें सरकार एवं डीएम से मांगा ‘जवाब’ !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़