City News Uttar Pradesh
बेटा न होने से परेशान महिला फांसी पर झूली : परिवार में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश

पुत्र से कहासुनी के बाद पिता ने फांसी लगाकर दी जान : परिवार में मचा कोहराम

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पुत्र से कहासुनी हो जाने के बाद पिता ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। काफी देर बाद जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो मौके पर पहुंचे घरवालों ने देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। आनन-फानन फंदा काटकर उसे नीचे उतार लिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जसपुरा थाना क्षेत्र के भाथा गांव निवासी चुन्नू पाठक (40) पुत्र महेश्वरी प्रसाद ने रविवार की रात कमरे के अंदर टीन के एंगल पर साड़ी से फांसी लगा ली।

पुत्र से कहासुनी के बाद पिता ने फांसी लगाकर दी जान : परिवार में मचा कोहराम
After an argument with the son, the father hanged himself: there was 

काफी देर बाद जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो पुत्र ने आवाज लगाई। लेकिन कोई हरकत नहीं हुई। घरवालों ने रोशनदान से झांककर देखा तो उसका शव एंगल पर फंदे के सहारे लटक रहा था।  शव देखते ही परिजन चीख पड़े। किसी तरह परिजन दरवाजा खोलकर कमरे के अंदर पहुंचे और फंदा काटकर उसे नीचे उतार लिया। मृतक के पिता सिद्धांत ने बताया कि उसका पिता घर में ही परचून की दुकान खोले है। रविवार को वह शराब के नशे में जुआं खेल रहा था। वह गया तो पिता को लिवा लाया। घर आने पर पिता शराब के नशे में हंगामा करने लगा। इसी बात को लेकर उसकी पिता से कहासुनी हो गई। उसने पिता को शांत करने के लिए कमरे में लिटा दिया। मौका पाते ही पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश नें बताया : चित्रकूट मंडल में “घर घर” होगा “हर हर गंगे” : 11580 करोड़ मंजूर

बोल देना पाल साहब आए थे… बाइक पर दिखा युवकों का टशन, पुलिस ने की कार्रवाई, तो बोले- जिससे डरते थे वही बात हो गई

क्रूरता के कारोबार पर पुलिस का ‘प्रहार’: डीसीएम बना था ‘यातना गृह’, दो तस्कर गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh Desk

Banda : मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों मे जुटे भाजपाइयों ने, तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप …

अखिलेश यादव बोले: बुंदेलखंड भाजपा को कोई भी सीट नहीं देगा, संविधान पर मंडरा रहा खतरा

यूपी में छठे चरण में 14 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ संपन्न: पढ़िए कहां ज्यादा-कहां कम हुई वोटिंग ?

ब्रेकिंग न्यूज़