28.1 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश 'खेल और विकास' की लिख रहे इबारत: स्टेडियम का किया 'गहन निरीक्षण'
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश ‘खेल और विकास’ की लिख रहे इबारत: स्टेडियम का किया ‘गहन निरीक्षण’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले के विकास को नई उड़ान देने के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने की दिशा में विधायक प्रकाश द्विवेदी लगातार सक्रिय है।

विधायक प्रकाश 'खेल और विकास' की लिख रहे इबारत: स्टेडियम का किया 'गहन निरीक्षण'

उन्होंने शहर स्थित क्रिकेट स्टेडियम का मौके पर पहुंचकर गहन निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से प्रस्तावित विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान विधायक प्रकाश द्विवेदी ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष बल देते हुए कहा कि अब बांदा में खेलों की रफ्तार भी विकास की तरह तेज़ होगी।

विधायक प्रकाश ने स्टेडियम में विकास कार्यों का किया निरीक्षण: बोले- खिलाड़ियों की प्रतिभा को मिलेगा पंख।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने स्टेडियम ग्राउंड की लेवलिंग, पवेलियन, ड्रेसिंग रूम, ड्रेनेज सिस्टम और दर्शक दीर्घा निर्माण से जुड़े प्रस्तावित कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि खेलों के क्षेत्र में पारदर्शिता और गुणवत्ता ही हमारी प्राथमिकता है।

विधायक प्रकाश 'खेल और विकास' की लिख रहे इबारत: स्टेडियम का किया 'गहन निरीक्षण'

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि “यह स्टेडियम सिर्फ ईंट और सीमेंट का ढांचा नहीं, बल्कि हजारों युवाओं के सपनों की नींव है। हम चाहते हैं कि बुंदेलखंड के बच्चे खेलों में अपनी पहचान बनाएं और प्रदेश का नाम रोशन करें।

विधायक प्रकाश 'खेल और विकास' की लिख रहे इबारत: स्टेडियम का किया 'गहन निरीक्षण'

विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि स्टेडियम के आसपास हरियाली और प्रकाश व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाए ताकि खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए सुरक्षित और प्रेरणादायक माहौल मिल सके। निरीक्षण के दौरान विधायक के साथ विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, भाजपा नेता पुष्कर द्विवेदी सहित खेल विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश ने अंबेडकर के योगदान पर डाला प्रकाश: लोकतंत्र की मजबूती पर दिया बल

City News Uttar Pradesh

स्वास्थ्य टीमें बीमारियों की रोकथाम को बढ़ाएंगी जागरूकता

मोदी और योगी नहीं बचा पाये बुंदेलखंड में भाजपा का गढ़ :चार में केवल एक मिली सीट

बुन्देलखंड-कानपुर क्षेत्र में पंचायत चुनाव में भाजपा दिखायेगी दम, वन गई रणनीति…

City News Uttar Pradesh

योगी नें विधायक ‘प्रकाश’ को ‘घोषित’ किया ‘मैन आफ द मैच’: एक ‘वाक्य’ ने ‘बदल’ दी ‘बांदा की सियासत’ !

City News Uttar Pradesh Desk

मचा कोहराम : ‘अलाव’ ताप रहीं ननद-भाभी को ट्रैक्टर ने रौंदा, दोनों की ‘मौत’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़