City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश ने बनाई चुनावी रणनीति: बोले- संगठन की सक्रियता बनेगी 'सफलता की कुंजी'
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश ने बनाई चुनावी रणनीति: बोले- संगठन की सक्रियता बनेगी ‘सफलता की कुंजी’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। भाजपा ने अब 2026 के स्नातक सदस्य विधान परिषद चुनाव और आगामी पंचायत चुनाव को लेकर अपनी राजनीतिक चालें तेज कर दी हैं। संगठन के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर अब हर विधानसभा और मंडल स्तर पर बैठकें आयोजित की जा रही हैं, जिनमें पार्टी की भावी रणनीति और कार्ययोजना तय की जा रही है। इसी कड़ी में जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने तिंदवारी विधानसभा के अंतर्गत मंडल जसपुरा में आयोजित भाजपा संगठनात्मक बैठक में कार्यकर्ताओं के बीच चुनावी जोश भरते हुए “मिशन 2026” की शुरुआत का संकेत दे दिया।

मंत्री रामकेश ने बनाई चुनावी रणनीति: बोले- संगठन की सक्रियता बनेगी 'सफलता की कुंजी'

बैठक में राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का संगठन अपने सशक्त नेटवर्क और कर्मठ कार्यकर्ताओं के दम पर ही देश और प्रदेश में जनता का विश्वास जीतता रहा है। अब लक्ष्य है कि 2026 के स्नातक विधान परिषद चुनाव में भी पार्टी ऐतिहासिक विजय दर्ज करे। इसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर अधिक से अधिक स्नातक मतदाताओं का पंजीकरण कराएं, जिससे पार्टी का समर्थन आधार और मजबूत हो सके।

मंत्री रामकेश ने बनाई चुनावी रणनीति: बोले- संगठन की सक्रियता बनेगी 'सफलता की कुंजी'

राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा संगठन विचारधारा, निष्ठा और अनुशासन का प्रतीक है। हर कार्यकर्ता को जनता के बीच जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास कार्यों की जो गंगा बह रही है, उसे हर गांव तक पहुंचाना ही असली जनसेवा है।

मंत्री रामकेश ने बनाई चुनावी रणनीति: बोले- संगठन की सक्रियता बनेगी 'सफलता की कुंजी'

उन्होंने संगठनात्मक मजबूती पर भी बल देते हुए कहा कि पंचायत स्तर से लेकर मंडल तक, हर स्तर पर सक्रियता और समन्वय बनाए रखना ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि आगामी महीनों में हर मंडल, सेक्टर और बूथ पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएं, ताकि संगठन का संदेश सीधा जनता तक पहुंचे।

मंत्री रामकेश ने बनाई चुनावी रणनीति: बोले- संगठन की सक्रियता बनेगी 'सफलता की कुंजी'

बैठक में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह चौहान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिपाठी, मंडल पदाधिकारी, सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा व व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आंगनबाड़ी केंद्र हो गये निरर्थक: लटक रहे हैं ताले, पोषण सामग्री बाजार के हवाले !

जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले मोदी औऱ योगी कर्मयोगी: विकास की बह रही धारा

City News Uttar Pradesh

डीएम की बैठक में अफसरों की बोलती बंद: कहा ‘समस्याएं नहीं सुलझीं तो कुर्सी छोड़ो’ !

किसी भी आरटीओ दफ्तर में हो जायेगी वाहनों की फिटनेस : पंजीकरण वाला जिला नहीं अनिवार्य

City News Uttar Pradesh

आईएएफएम के अध्यक्ष बने मुकेश यादव, डाक्टरों ने किया सम्मानित

मंत्री रामकेश बोले: अन्नदाता का मान, राष्ट्र की शान, 20वीं किस्त में किसानों को मिला सम्मान

ब्रेकिंग न्यूज़