24 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा मर्डर केस : पत्नी की हत्या कर दो साल से फरार 25000 का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार …

  • विनोद मिश्रा

 

बांदा। पत्नी की हत्या करने व शव छिपाने के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश एवं पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने डाॅक्टरी परीक्षण के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है।


पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशन में अपराध तथा अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने तथा वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना फतेहगंज पुलिस द्वारा 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब हो कि थाना फतेहगंज क्षेत्रांतर्गत ग्राम जबरापुर निवासी धरमपाल उर्फ धर्मा यादव पुत्र छोटा यादव द्वारा अपनी पत्नी की हत्याकर खेत के गड्ढे में दबा दिया था और मौके से फरार हो गया था। 22 दिन बाद कंकाल के रूप में शव मिला था। जिसके संबंध में थाना फतेहगंज पर मृतका के पति धरमपाल उर्फ धर्मा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।

विवेचना के क्रम में लगातार अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। कुर्की की कार्यवाही भी की गई साथ ही न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने पर अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचनात्मक कार्यवाही में लगातार सूचना तंत्र को सक्रिय करते हुए गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। इसी बीच अभियुक्त पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। वहीं पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थानाध्यक्षों को वांछित/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए थे।

जिसके क्रम में थानाध्यक्ष फतेहगंज नंदराम प्रजापति को मुखबिर के जरिए सूचना प्राप्त हुई कि वर्ष 2019 से फरार चल रहे 25 हजार का इनामिया उक्त अभियुक्त जनपद चित्रकूट की तरफ से आ रहा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष द्वारा अपनी हमराह फोर्स एवं डायल-112 के साथ मौके पर पहुंच कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने डाॅक्टरी परीक्षण के बाद हत्यारोपी को जेल भेज दिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति, मुख्य आरक्षी वीरेंद्र सिंह, दयाराम, इंत्याज आरक्षी श्रीओम व कुंदन सिंह परमार शामिल रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अगस्त्य तारा होगा अस्त : मौसम के रुख में परिवर्तन की संभावना !

City News Uttar Pradesh

योगी जी दीजिये ध्यान : बांदा बालू खदानों में ठेकेदारों द्वारा खनिज नियमावली को ठेंगा

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें किया सीसी रोडों का लोकार्पण : सुनी जन समस्या

City News Uttar Pradesh

News : हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा: आजमगढ़, मुंबई और हरियाणा से लखनऊ गए थे छह शूटर…

City News Uttar Pradesh

लापरवाही की हद : डेंगू का रोग बरपा रहा “कहर”, सरकारी चिकत्सक कह रहे हैं “वायरल”

जर्जर यूपी: खस्ताहाल इमारतों में रहने को मजबूर उत्तर प्रदेश पुलिसकर्मी, कहीं उखड़ी छत.. तो कहीं निकल रहा प्लास्टर…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़