City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

यूपी : योगी सरकार का फैसला, अब वीकेंड लॉकडाउन में भी खुलेंगे धार्मिक स्थल …

 

( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरों )

लखनऊ। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण की सेकेंड स्ट्रेन पर प्रभावी नियंत्रण के बाद भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोई बड़ा खतरा मोल लेने से बच रहे हैं। प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन जारी है। यानी शनिवार और रविवार को बंदी है। अब योगी आदित्यनाथ सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन को लेकर बड़ा फैसला किया है। प्रदेश सरकार ने अब शनिवार व रविवार को कोविड प्रोटोकॉल के साथ धार्मिक स्थल को खोलने का फैसला किया है।


अबर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने जानकारी दी है कि कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के सुस्त पडऩे के बाद प्रदेश सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन (शनिवार- रविवार) को धार्मिक स्थल खोलने का फैसला लिया हैं। अब शनिवार व रविवार को भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए लोग धार्मिक मान्यताओं की पूर्ति कर सकेंगे। सरकार ने सोमवार को इसका दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। इस दौरान भी एक समय में धर्म स्थल के अंदर केवल पांच श्रद्धालु ही मौजूद रह सकेंगे।


प्रदेश में कोरोना के लगातार घटते मामलों और सभी जगह पर तेजी से सामान्य होते हालात को देखते हुए योगी आदित्यनाथ सरकार ने धार्मिक स्थलों को साप्ताहिक बंदी के दिन भी खुले रखने का फैसला लिया। कोरोना के कारण लंबे समय से धार्मिक स्थलों के बंद रहने के कारण लोग आराध्य के दर्शन और पूजन के लिए परेशान थे। इस दौरान सरकार ने पुलिस तथा जिला प्रशासन को कहीं भी अनावश्यक भीड़ नहीं जुटने देने का भी निर्देश दिया है। इसमें भी पुलिस को लोगों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का सहयोगी रवैया अपनाते हुए सम्मानजनक तरीके से कानून का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।


कोरोना वायरस की सेकेंड स्ट्रेन को को काबू में करने के साथ ही प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार लगातार हालात को सामान्य करने में जुटी है। सोमवार को प्रदेश में बाजार, रेस्टोरेंट और शापिंग माल को रात 9 बजे तक के लिए खोला गया है। प्रदेश में अभी साप्ताहिक लागू रहेगी। साप्ताहिक बंदी के दौरान सभी बाजारों, रिहायशी इलाकों और दफ्तरों को सैनिटाइज करने का काम जारी रहेगा।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मौसम का ‘कहर’: बारिश-आंधी से ‘खेतों’ पर ‘मंडराया’ संकट, किसानों की ‘सांसें’ अटकीं ?

दमकल कर्मियों ने आग पर नियंत्रण पाने का किया पूर्वाभ्यास

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश द्वारा ‘विकास’ का ‘सूर्योदय’: 12.55 करोड़ की ‘योजनाओ’ से बदलेगी तस्वीर

ईवीएम बवाल मामले में छह सपाई चढ़े पुलिस के हत्थे : मतगणना के एक दिन पूर्व अधिकारियों की गाड़ियां चेक करने को लेकर हुई थी तकरार

पंचायत अध्यक्ष सुनील नें कृषि महाविद्यालय में फहराया ध्वज: सरकार की बखानी नीतियां

यूपी : योगी सरकार का प्रदेश वासियों को बड़ा उपहार, हर परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी और स्वरोजगार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़