26.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
चित्रकूट में दीपोत्सव : रामनवमी पर मंदाकिनी तट पर प्रज्वलित हुए साढ़े पांच लाख दीप, मंदाकिनी नदी किनारे दिखा मनोहर दृश्य
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट में दीपोत्सव : रामनवमी पर मंदाकिनी तट पर प्रज्वलित हुए साढ़े पांच लाख दीप, मंदाकिनी नदी किनारे दिखा मनोहर दृश्य

 

चित्रकूट। चित्रकूट जिले में राम नवमी पर गौरव दिवस मनाया गया। साढ़े पांच लाख दीप जले। मंदाकिनी तट हजारों दीपों से रोशन हुआ तो ऐसा लगा कि आसमान के तारे नदी के गोद में उतर आए हैं। वहीं, कामदगिरि और परिक्रमा पथ में भी दीपांजलि आकर्षण का केंद्र रही। मध्य प्रदेश सरकार की ओर से रामनवमी को दीपोत्सव के आयोजन में उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिला प्रशासन ने भी सहयोग के रूप में रामघाट और परिक्रमा क्षेत्र में दीप जलाए। गोधूलि बेला पर मंदाकिनी में एक साथ सभी दीप जले तो मठ-मंदिरों सहित मंदाकिनी तट में मनोहारी छटा बिखर गई।

चित्रकूट में दीपोत्सव : रामनवमी पर मंदाकिनी तट पर प्रज्वलित हुए साढ़े पांच लाख दीप, मंदाकिनी नदी किनारे दिखा मनोहर दृश्य
Deepotsav in Chitrakoot on Ramnavami: Five and a half lakh lamps were lit on the Mandakini bank, a beautiful view on the banks of the Mandakini river

ग्रामोदय विश्वविद्यालय व दिव्यांग विश्वविद्यालय के छात्र-छात्रों ने रामघाट पर खूबसूरत रंगोली सजाईं, जिन्हें देखने के लिए जनसमूह उमड़ पड़ा।मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज ने जलाए 1100 दीप मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को भगवान कामतानाथ मंदिर में पत्नी साधना चौहान के साथ पूजा-अर्चना कर 1100 दीप जलाकर दीपोत्सव की शुरुआत की। रामघाट में भजन गायक शरद शर्मा ने साथियों के साथ खूबसूरत भजन प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम अयोध्या शोध संस्थान, संस्कृति विभाग व जिला प्रशासन के सहयोग से चित्रकूट में कामदगिरि परिक्रमा मार्ग स्थित पर्यटन विभाग के रामायण दर्शन परिसर खोही में श्री राम जन्म महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : कांग्रेस उपाध्यक्ष मुमताज ने सरकार पर जमकर साधा निशाना…

City News Uttar Pradesh

पालिका अध्यक्ष “मोहन” : क्या हुआ तेरा “वादा”, वो कसम वह “इरादा” ?

City News Uttar Pradesh

फतेहपुर में सड़क हादसा: दो भाईयों समेत तीन को वाहन ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत

City News Uttar Pradesh

तीज पर्व पर गूंजा “जनम -जनम का साथ है हमारा -तुम्हारा” : शिव -पार्वती की हुई पूजा

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश बोले- दिव्यांगजन ‘आत्मबल’ की ‘दिव्य’ ज्योति: बांटे ‘ट्राईसाइकिल व कृत्रिम अंग’

City News Uttar Pradesh

लोकसभा चुनाव को लेकर भजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में चल रहा मंथन, राजनाथ सिंह सहित कई दिग्गज मौजूद

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़