भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश में अप्रैल की शुरुआत में ही कई जिलों का तापमान 44 डिग्री पहुंच चुका है। वहीं बुंदेलखंड क्षेत्र में आसमान और जमीन आग उगल रहे हैं।
हालांकि आज सुबह कुछ शहरों में हवा चलने के कारण मौसम ने कुछ देर के लिए राहत दी लेकिन चिलचिलाती धूप निकलते ही भीषण गर्मी के चलते लोग पसीने से तरबतर हो गए। यूपी के कई जिलों में तापमान 40 से 44 डिग्री के बीच है। रविवार को मथुरा का तामपान सर्वाधिक 44 डिग्री वहीं बरेली का तापमान 40 डिग्री के करीब दर्ज किया गया है।

पश्चिम यूपी के मेरठ, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, संभल, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज, इटावा, औरैया और फर्रुखाबाद जिले में आसमान आग बरसा रहा है। वहीं बुंदेलखंड क्षेत्र के महोबा, झांसी, बांदा, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर और चित्रकूट में इतनी गर्मी है कि धूप में लोगों का घरों से बाहर निकलना भी दूभर हो गया है।
इन जिलों में मौसम विभाग ने हीट वेब की चेतावनी जारी कर दी है। ऐसे में प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बनी हुई है। अप्रैल की शुरुआत में ही राजधानी लखनऊ, मेरठ, आगरा, वाराणसी, गोरखपुर समेत कई अन्य शहरों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। प्रदेश में रविवार को सबसे गर्म शहर मथुरा रहा। यहां पारा 44 डिग्री के पार चला गया है। बता दें कि इन दिनों पाकिस्तान से राजस्थान होते हुए उत्तर प्रदेश में दाखिल हो रही उत्तर-पश्चिमी गर्म हवा के चलते ही लगातार झांसी समेत बुंदेलखंड क्षेत्र का तापमान बढ़ रहा है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
