City News Uttar Pradesh
विधायक अब्बास की जेल में बर्थडे मनाने की चल रही थी राजसी तैयारी : बिगड़ गया खेल
उत्तर प्रदेश

विधायक अब्बास अंसारी को नैनी से चित्रकूट जेल किया शिफ्ट, बांदा जेल में भी सरगर्मी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मंडल जेल में निरुद्ध माफिया मुख्तार अंसारी के विधायक पुत्र अब्बास अंसारी को नैनी सेंट्रल जेल से चित्रकूट जिला जेल शिफ्ट किया गया है।इस खबर से बांदा जेल में भी हलचल तेज देखी गई। अब्बास को चित्रकूट जेल में हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है।सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। अब्बास अंसारी को प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लांड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया था और कोर्ट ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है।

विधायक अब्बास अंसारी को नैनी से चित्रकूट जेल किया शिफ्ट, बांदा जेल में भी सरगर्मी
MLA Abbas Ansari shifted from Naini to Chitrakoot jail, stir in Banda jail too

चित्रकूट जिला जेल अधीक्षक अशोक कुमार सागर ने बताया कि विधायक अब्‍बास को शासन के आदेश पर नैनी सेंट्रल जेल से शिफ्ट किया गया है। सख्त सुरक्षा के बीच शुक्रवार की रात करीब साढ़े 12 बजे उसे जेल में दाखिल किया गया। उसे यहां पर उच्च सुरक्षा व्यवस्था में बैरक में रखा गया है।

विधायक अब्बास अंसारी को नैनी से चित्रकूट जेल किया शिफ्ट, बांदा जेल में भी सरगर्मी
MLA Abbas Ansari shifted from Naini to Chitrakoot jail, stir in Banda jail too

बता दें कि विधायक अब्बास अंसारी बांदा जेल में निरुद्ध माफिया मुख्तार अंसारी का बेटा है। प्रवर्तन निदेशालय ने चार नवंबर को उसे गिरफ्तार किया था। मनी लांड्रिंग के मामले में पूछताछ के लिए कार्यालय बुलाया था। शुक्रवार को अब्बास अंसारी को प्रवर्तन निदेशालय ने प्रयागराज जिला जज की अदालत में पेश किया था, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश मिला। इधर जेल सूत्रों के अनुसार अब्बास के चित्रकूट जेल में शिफ्ट होने पर बांदा जेल में जेल प्रशासन की गतिविधियां तेज रहीं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

खौफनाक कांड: सिपाही द्वारा ‘कुल्हाड़ी’ से ‘मासूम बेटी’ की हत्या, पत्नी गंभीर, आरोपी लापता

City News Uttar Pradesh

लापरवाही पर आठ ग्राम पंचायत सहायकों के विरुद्ध पद मुक्त की कार्यवाई

आयुक्त दिनेश सिंह नाराज : शहर की जनता हो जाये होशियार

बांदा : रहस्यमयी तरीके से फाइनेंस कंपनी कर्मी की जलकर मौत, केरोसिन की गंध आने पर कमरे में किया था प्रवेश …

City News Uttar Pradesh

सावन तीज पर “ओल्ड इस गोल्ड का हुआ दिल खुश नजारा” : फहरा सुंदरता का परचम

महोबा : जेल निर्माण में लगे श्रमिक की चौथी मंजिल से गिरकर मौत, पैर फिसलने से हुई घटना

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़