City News Uttar Pradesh
डीएम दीपा रंजन नें दी हिदायत समाधान दिवस बनें न मजाक: शिकायतों पर दें गंभीर ध्यान
उत्तर प्रदेश

डीएम दीपा रंजन नें दी हिदायत समाधान दिवस बनें न मजाक: शिकायतों पर दें गंभीर ध्यान

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिलाधिकारी दीपा रंजन की अध्यक्षता में तहसील बबेरू में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जन शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्धता से करें। समाधान दिवस मजाक न बनें। उन्होंने पिछले समाधान दिवस में प्राप्त हुए प्रकरणों के निस्तारण की गुणवत्ता को भी चेक किया। लम्बित मामलों का तत्काल निस्तारण के निर्देश उप जिलाधिकारी को दिये।

डीएम दीपा रंजन नें दी हिदायत समाधान दिवस बनें न मजाक: शिकायतों पर दें गंभीर ध्यान
DM Deepa Ranjan instructed not to make Samadhan Divas a joke: pay serious attention to complaints

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 148 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिनमें 6 का मौके पर निस्तारण किया गया, शेष आवेदन पत्रों को सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को इस निर्देश के साथ दिये गये कि एक सप्ताह के अन्दर निस्तारण कर अवगत करायें। समाधान दिवस में राजस्व 89, पुलिस 16, विकास 11, विद्युत विभाग 7, नगर पालिका, डूडा विभाग आदि से सम्बन्धित मामले आये।

डीएम दीपा रंजन नें दी हिदायत समाधान दिवस बनें न मजाक: शिकायतों पर दें गंभीर ध्यान
DM Deepa Ranjan instructed not to make Samadhan Divas a joke: pay serious attention to complaints

जिलाधिकारी को ग्राम पतवन के फरियादी द्वारा बताया गया कि उसका बटवारा हो जाने के बाद भूमि पर कब्जा नही मिल पाया है, जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल आज ही मौके पर पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम को भेजकर कब्जा दिलवाने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्राम हरदौली के राजकीय नलकूप के खराब ट्रान्सफार्मर को तत्काल बदले जाने के निर्देश अधिशाषी अभियंता विद्युत को दिये।

डीएम दीपा रंजन नें दी हिदायत समाधान दिवस बनें न मजाक: शिकायतों पर दें गंभीर ध्यान
DM Deepa Ranjan instructed not to make Samadhan Divas a joke: pay serious attention to complaints

मण्डी बबेरू में लोंगो के द्वारा तौल पर्ची सम्बन्धी शिकायत मिलने पर मण्डी सचिव को शीघ्र जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिये। अधिकारियों से कहा कि प्रतिदिन कार्यालय में जनता की समस्यायें सुने।उन्होंने लेखपालों को निर्देशित किया कि राजस्व एवं पुलिस से सम्बन्धित मामलों को स्वयं मौके पर जाकर निस्तारण किया जाए। प्रत्येक लेखपाल को अपने सम्बन्धित ग्राम के विवादित मामलों की जानकारी होनी चाहिए।

डीएम दीपा रंजन नें दी हिदायत समाधान दिवस बनें न मजाक: शिकायतों पर दें गंभीर ध्यान
DM Deepa Ranjan instructed not to make Samadhan Divas a joke: pay serious attention to complaints

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने भी जनसमस्याओं को सुनते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को निर्देश दिये कि पुलिस से सम्बन्धित मामलों का शीघ्रता से जांच कर निस्तारण करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, उप जिलाधिकारी बबेरू राघवेन्द्र सिंह, तहसीलदार बबेरू अजय कटियार सहित सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा का गजब मटौंध थाना : दबंगों पर वरद हाथ, पीड़ित से किया अन्याय ! …

City News Uttar Pradesh

Banda : लापरवाही पर कार्यवाई : मंडल के सभी 24 एडीओ का वेतन रुका…

City News Uttar Pradesh

यूपी की सभी 17 निगम की सीटों पर भाजपा का कब्‍जा : सपा-बसपा का हुआ सूपड़ा साफ

City News Uttar Pradesh

संदिग्ध हालात में छत से गिरकर महिला की मौत, हत्या का आरोप, पुलिस मामले की कर रही जांच

शासन का पंचायतों की बेलगाम घोड़ागाड़ी पर लगाम: एडवांस बजट पर रोक, डीएम का पहरा

नसीमुद्दीन नें ‘सत्ता दल’ की ‘बढ़ा’ दी है ‘बेचैनी’: बिना ‘रुके औऱ थके’ कर रहे ‘पीडीए’ बैठकें

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़