- विनोद मिश्रा
बांदा। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा इस बार बेहद सख्ती के साथ होंगी। बीस जुलाई को डीएवी इंटर कालेज में होने वाली इस परीक्षा में 380 परीक्षार्थी भाग लेंगे। सुबह की पाली में हाईस्कूल व शाम को पाली में इंटर के परीक्षार्थी पेपर दे सकेंगे। आपको बता दें की यूपी बोर्ड में कम अंक पाने वाले परीक्षार्थियों के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षाएं करा रहा है। हाईस्कूल में इस बार 207 परीक्षार्थी इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा देंगे। जबकि इंटरमीडिएट में 173 परीक्षार्थी शामिल हैं।

जिला विद्यालय निरीक्षक विजय पाल सिंह ने बताया कि 20 जुलाई को हाईस्कूल की कंपार्टमेंट परीक्षा प्रथम पपाली में सुबह आठ से 11.15 बजे तक होंगी। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा शाम की पाली में इसी दिन दोपहर दो से शाम सवा पांच बजे तक होंगी। इसके लिए डीएपी इंटर कॉलेज को सेंटर बनाया गया है।

डीआईओएस ने बताया कि केंद्र में परीक्षार्थी, केंद्र व्यवस्थापक व निरीक्षकों के अलावा अन्य बाहरी व्यक्ति प्रवेश नहीं पा सकेंगे। केंद्र के बाहर बाहरी व्यक्ति नजर नहीं आएंगे। परीक्षा में अंदर मोबाइल, पेजर व इलेक्ट्रानिक्स उपकरण नहीं ले जा सकेंगे। परीक्षा कक्षों में वाइस रिकार्डर युक्त सीसी कैमरे व राउटर क्रियाशील रहेंगे। मुख्य परीक्षा की ही तरह प्रश्नपत्र स्ट्रांग रूम में डबल लॉक में रखवाए जाएंगे। यहां भी सीसी कैमरे से निगरान होगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
