30.3 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
खौफनाक: नाती बना कातिल, दादी को उतारा मौत के घाट, खून के रिश्ते हुए शर्मसार
उत्तर प्रदेश

खौफनाक: नाती बना कातिल, दादी को उतारा मौत के घाट, खून के रिश्ते हुए शर्मसार

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सामने आई यह “घटना” सिर्फ एक “हत्या” नहीं, बल्कि “रिश्तों” के टूटते “ताने-बाने” की “भयावह तस्वीर” बनकर उभरी है। जिस “नाती” को परिवार ने अपने “स्नेह और विश्वास” से अपनाया, उसी पर अपनी ही “दादी की गला दबाकर हत्या” करने का आरोप है। यह “वारदात पूरे समाज को झकझोर” रही है और एक “बड़ा प्रश्न” छोड़ रही है “क्या अब रिश्तों में भरोसा भी सुरक्षित नहीं रहा”?

खौफनाक: नाती बना कातिल, दादी को उतारा मौत के घाट, खून के रिश्ते हुए शर्मसारपैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहा कलां के नया डेरा गांव निवासी मातादीन की पत्नी सुदामा (60) सोमवार रात रोज की तरह भोजन कर अपने कमरे में सोने चली गई थीं। घर की शांति के बीच” उन्हें क्या पता था कि उनका अपना ही नाती उनकी जिंदगी का आखिरी अध्याय” लिखने वाला है। आरोप है कि देर रात नाती ने सोते समय उनका गला दबाकर हत्या कर दी। घटनास्थल पर टूटी चूड़ियां और बिखरा सामान इस बात की गवाही देते हैं कि सुदामा ने आखिरी सांस तक खुद को बचाने की कोशिश की।

खौफनाक: नाती बना कातिल, दादी को उतारा मौत के घाट, खून के रिश्ते हुए शर्मसारमंगलवार दोपहर पड़ोस की महिला पूनम जब दूध लेने पहुंची, तो बंद दरवाजे ने शक पैदा किया। अंदर झांकने पर जो दृश्य सामने आया, उसने पूरे गांव को सन्न कर दिया सुदामा निर्जीव पड़ी थीं। प्रारंभिक जांच में इस हत्याकांड के पीछे संपत्ति और पुरानी रंजिश की परतें सामने आ रही हैं। मृतका के पति मातादीन ने बताया कि उन्होंने अपने रिश्ते के नाती को गोद लिया था। परिवार के पास लगभग 25 बीघा जमीन है, जो अब विवाद की वजह बनती दिख रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, आरोपी नाबालिग नशे का आदी था और चोरी की घटनाओं में भी शामिल रहा है। कुछ दिन पहले सुदामा ने उसे चोरी करते पकड़ लिया था और फटकार लगाई थी। कहा जा रहा है कि उसी अपमान और गुस्से ने इस “रिश्ते को खून” में बदल दिया। 

गणतंत्र दिवस पर डीएम जे. रीभा व एसपी पलाश बंसल का संदेश: बोले- संविधान से मजबूत होता है लोकतंत्रघटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतका के नाती समेत पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने कहा कि प्रथम दृष्टया नाती की संलिप्तता सामने आ रही है, लेकिन पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

राष्ट्रीय रामायण मेला आयोजन की ‘रूपरेखा’ पर ‘मंथन’: आस्था का बनेगा ‘महाकुंभ’

City News Uttar Pradesh

रंजिश में दो पक्ष भिड़े, चले लाठी-डंडे: 20 राउंड फायरिंग, होमगार्ड की पत्नी को लगी गोली

City News Uttar Pradesh

मनरेगा विवाद ने पकड़ा तूल: गांधी का नाम हटाने पर कांग्रेस का सड़कों पर ‘हल्ला-बोल’

City News Uttar Pradesh

एक राष्ट्र-एक चुनाव : लोकतंत्र को सशक्त बनाने जुटे प्रबुद्धजन, चुनाव का किया समर्थन

City News Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश अगले वर्ष 2023 में 14 नए मेडिकल कालेजों से होगा लैस, स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगी बूस्टर डोज

संचारी रोगों की रोक-थाम के लिये पालिका का सफाई अभियान …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़